फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   news headlines from uttar pradesh

उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन प्रभात मित्तल का इस्तीफा

Thu, 03 Aug 2017 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Aug 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
news headlines from uttar pradesh
प्रभात मित्तल

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अध्यक्ष के बाद अब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के चेयरमैन प्रभात मित्तल ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इलाहाबाद से अपना सारा सामान पहले ही लखनऊ भेज दिया था।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर ही वह इलाहाबाद से लखनऊ आ गए थे। आज दोपहर उन्होंने अपना इस्तीफा प्रमुख शिक्षा को सौंप दिया। उनका कहना था कि हर सप्ताह लखनऊ से यहां आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। इस्तीफा देने के बारे में पहले से विचार कर रहे थे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भंग कर नया आयोग गठित करने के सरकार के फैसले के बाद से ही दोनों संस्थाओं के चेयरमैनों के इस्तीफा की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। सूत्रों के मुताबिक दोनों संस्थाओं के चेयरमैनों को लखनऊ बुलाकर इस्तीफा देने का  दबाव बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभात मित्तल ने उच्चतर सेवा आयोग में 27 अप्रैल 2016 को चेयरमैन का पद संभाला था। उन्हीं के समय विज्ञापन संख्या 46 के तहत सबसे ज्यादा विवादित रही असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का परिणाम जारी होने के साथ इंटरव्यू हुआ और चयनित अभ्यर्थियों की 28 जुलाई से ज्वाइनिंग शुरू हुई।


इसके साथ विज्ञापन संख्या 47 के तहत 1150 असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए विज्ञापन संख्या 47 तथा 284 प्राचार्य की भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 48 भी उन्हीं के कार्यकाल में जारी हुआ। माना जा रहा है कि सबसे ज्यादा विवादित विज्ञापन संख्या 46 का परिणाम जारी करने और साक्षात्कार कराकर चयनितों को ज्वाइनिंग देने की प्रक्रिया शुरू करने के बाद से ही वह सरकार की आंख की किरकिरी बन गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed