{"_id":"5982f9ea4f1c1b89348b4955","slug":"news-headlines-from-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन प्रभात मित्तल का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के चेयरमैन प्रभात मित्तल का इस्तीफा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 Aug 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
प्रभात मित्तल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अध्यक्ष के बाद अब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के चेयरमैन प्रभात मित्तल ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इलाहाबाद से अपना सारा सामान पहले ही लखनऊ भेज दिया था।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर ही वह इलाहाबाद से लखनऊ आ गए थे। आज दोपहर उन्होंने अपना इस्तीफा प्रमुख शिक्षा को सौंप दिया। उनका कहना था कि हर सप्ताह लखनऊ से यहां आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। इस्तीफा देने के बारे में पहले से विचार कर रहे थे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भंग कर नया आयोग गठित करने के सरकार के फैसले के बाद से ही दोनों संस्थाओं के चेयरमैनों के इस्तीफा की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। सूत्रों के मुताबिक दोनों संस्थाओं के चेयरमैनों को लखनऊ बुलाकर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया था।
विज्ञापन
प्रभात मित्तल ने उच्चतर सेवा आयोग में 27 अप्रैल 2016 को चेयरमैन का पद संभाला था। उन्हीं के समय विज्ञापन संख्या 46 के तहत सबसे ज्यादा विवादित रही असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का परिणाम जारी होने के साथ इंटरव्यू हुआ और चयनित अभ्यर्थियों की 28 जुलाई से ज्वाइनिंग शुरू हुई।
इसके साथ विज्ञापन संख्या 47 के तहत 1150 असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए विज्ञापन संख्या 47 तथा 284 प्राचार्य की भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 48 भी उन्हीं के कार्यकाल में जारी हुआ। माना जा रहा है कि सबसे ज्यादा विवादित विज्ञापन संख्या 46 का परिणाम जारी करने और साक्षात्कार कराकर चयनितों को ज्वाइनिंग देने की प्रक्रिया शुरू करने के बाद से ही वह सरकार की आंख की किरकिरी बन गए थे।