{"_id":"5d9cab358ebc3e93d8448a52","slug":"newly-out-car-from-showroom-hit-several-peoples-and-vehicles-in-the-first-run","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शोरूम से निकली कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, अन्य गाड़ियों को भी पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम से निकली कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, अन्य गाड़ियों को भी पहुंचाया नुकसान
Tue, 08 Oct 2019 09:38 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 08 Oct 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
नई कार
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के गोमती नगर के एसआरएस माल के सामने से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। साथ ही कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। इससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। इसे देख कार चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
गोमती नगर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार को मारूती शोरूम से नई ब्रीजा कार निकाल कर निकल रहे मानक नगर निवासी डॉ. पवन कुमार गर्ग कार को कंट्रोल नहीं कर सके और सड़क पर कई लोगों को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि केजीएमयू में डाक्टर पवन कुमार गर्ग की गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें कुन्नी यादव, अर्जुन यादव व शीबू यादव को हल्की चोट आई है। इन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।