{"_id":"683f60da136d441af3003b18","slug":"newborns-urine-can-be-easily-collected-for-testing-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1234928-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जांच के लिए आसानी से जमा हो सकेगा नवजात का मूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जांच के लिए आसानी से जमा हो सकेगा नवजात का मूत्र
विज्ञापन
लखनऊ। जांच के लिए नवजातों का मूत्र अब आसानी से जमा किया जा सकेगा। इसके लिए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. जेडी रावत के साथ डॉ. आनंद पांडेय और इंजीनियर सुमित कुमार ने खास उपकरण तैयार किया है। इंफेंट फीडिंग ट्यूब यूरो बैग कनेक्टर नाम के उपकरण के लिए संस्थान को पेटेंट हासिल हुआ है।
प्रो. जेडी रावत ने बताया कि सर्जरी के बाद छोटे बच्चों की पेशाब की मात्रा मापना जरूरी होता है। कई मामलों में अन्य जांचें भी करनी पड़ती है। नवजात के मामले में यह काम कठिन होता है। बच्चे के पेशाब के लिए कैथेटर डालकर उसे यूरीन बैग से जोड़ा जाता है। यह पूरी तरह से फिट नहीं बैठता है, जिससे लीकेज होता है। इसमें टेप भी लगाया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिलता। इसे देखते हुए ऐसा उपकरण विकसित करने की योजना बनाई गई, जो कैथेटर और यूरीन बैग को जोड़े व लीकेज की समस्या भी न हो।
लागत दस रुपये से भी कम
डॉ. आनंद पांडेय ने बताया कि इस उपकरण की लागत 10 रुपये से भी कम है। यह साधारण प्लास्टिक का बना हुआ है। पेटेंट के बाद आसानी से इसका निर्माण किया जा सकेगा। इससे नवजात में यूरीन की सटीक मात्रा का आकलन करना संभव हो सकेगा। इंजीनियर सुमित कुमार वैश्य के मुताबिक इंजीनियरिंग के नजरिये से चिकित्सा क्षेत्र की कई समस्याओं का स्थायी हल निकल सकता है।