फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Newborns can be given new life in the golden minute

Lucknow News: गोल्डन मिनट में दे सकते हैं नवजातों को नया जीवन

Mon, 11 May 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Newborns can be given new life in the golden minute
नवजात के इलाज की जानकारी देते चि​कित्सक।
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक (बाल स्वास्थ्य) डॉ. मिलिंद वर्धन ने कहा कि प्रसव के बाद लगभग 10-15 प्रतिशत नवजातों को सांस लेने में कठिनाई जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि जन्म के पहले 60 सेकंड (गोल्डन मिनट) के भीतर सही चिकित्सीय प्रबंधन मिल जाए तो शिशु की जान बचाने के साथ भविष्य की मानसिक और शारीरिक दिव्यांगता से भी बचा सकते हैं।
विज्ञापन

वह रविवार को वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पताल में आयोजित नियोनेटल रेससिटेशन प्रोग्राम (नवजात पुनर्जीवन) के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मियों को संबाेधित कर रहे थे। एनएचएम और स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान एवं नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम के सहयोग से हुए आयोजन में परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक डॉ. अजय गुप्ता और डॉ. सलमान ने बताया कि नवजात मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में यह बहुत उपयोगी साबित होगा। अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति मल्होत्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू पंत, केजीएमयू की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी त्रिपाठी एवं नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम के सचिव डॉ. आकाश व 80 प्रतिभागी मौजूद रहे।

नवजात के इलाज की जानकारी देते चिकित्सक।

नवजात के इलाज की जानकारी देते चिकित्सक।

नवजात के इलाज की जानकारी देते चिकित्सक।

नवजात के इलाज की जानकारी देते चिकित्सक।

नवजात के इलाज की जानकारी देते चिकित्सक।

नवजात के इलाज की जानकारी देते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed