{"_id":"5f47762e4d766b801f75fe10c27848c3","slug":"new-year-celebration-in-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का जश्न आज मनाएगी प्रकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल का जश्न आज मनाएगी प्रकृति
अतुल भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
Updated Fri, 03 Jan 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष का जश्न आज आतिशबाजी के साथ प्रकृति खुद मनाएगी। इसके लिए आकाश में सितारों के साथ आतिशबाजी करने का इंतजाम रात के समय रहेगा।
विज्ञापन
रात 12 बजे के बाद तड़के सुबह तक यह नए साल का जश्न जारी रहेगा। यूपी काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूपी सीएसटी) के इंदिरा नक्षत्र शाला के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात को होने वाली इस उल्कापात को लखनऊ में भी देखा जा सकेगा।
रात को करीब 12 बजे के बाद यह उल्कापात दिखाई देना शुरू हो जाएंगे, जिसे सुबह तीन बजे तक देखा जा सकता है।
नए साल की शुरुआत के साथ ही यह खगोलीय घटना शनिवार की रात को भी नजर आएगी। नक्षत्र शाला के एजूकेटर सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि क्वाड्रेटिक्स के नाम से इस उल्कापात की शुरुआत 2014 के साथ ही हो चुकी है।
विज्ञापन
एक जनवरी से शुरू होकर यह पांच जनवरी तक जारी रहेगी। तीन और चार जनवरी को यह उल्कापात अपने चरम पर है। इस दौरान 40 उल्कापात प्रति घंटा की तेजी से यह खगोलीय घटना होगी।
विज्ञापन