फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New world record of Deepotsav in Ayodhya.

अयोध्या: राम की पैड़ी पर 4 लाख 4 हजार दीपोत्सव का बना विश्व रिकॉर्ड, टूटा पुराना रिकॉर्ड

Sun, 27 Oct 2019 06:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Oct 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
New world record of Deepotsav in Ayodhya.
राम की पैड़ी का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

दिव्य दीपोत्सव में अयोध्या स्थित राम की पैड़ी दीपों के महाकुंभ का गवाह बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सरयू की आरती के बाद जैसे ही दीपोत्सव का शुभारंभ किया धरती पर देवलोक साकार होता दिखा। तकनीकी मैपिंग के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने दीपों की गिनती की।

विज्ञापन


विज्ञापन


राम की पैड़ी के 12 घाटों पर कुल 4 लाख 9 हजार 965 दीप जलाए गए थे, जिसमें गिनती के बाद 4 लाख 4 हजार दीप जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बना। इसी के साथ अयोध्या ने अपना पिछला रिकॉर्ड 3 लाख 1186 को तोड़ दिया। इस खुशी में दीपोत्सव में शामिल अयोध्या विश्व विद्यालय परिसर समेत विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों व छह हजार विद्यार्थी झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में दीपों के महाकुंभ को मनाने की तैयारी पिछले एक माह से चल रही थी। दीपों को सजाने से लेकर जिम्मेदारी अवध विवि प्रशासन को निभानी थी। पिछले तीन दिनों से अवध विवि के 6 हजार वॉलंटियर्स व 150 से अधिक प्रोफेसर, अध्यापक घाटों पर तैनात रहे। शुक्रवार को वॉलेंटियर्स की ओर से निर्धारित 12 घाटों पर दीपों को सजा दिया गया था।

शनिवार सुबह से वॉलंटियर्स दीपों में तेल व बाती लगाने में जुटे रहे। रामकथा पार्क में राजगद्दी का कार्यक्रम फिर सरयू घाट पर आरती के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने रिमोट से दीपोत्सव का आगाज किया। इसके बाद आधे घंटे के भीतर सभी दीप जल उठे। गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड की टीम ने ड्रोन कैमरे से जल रहे दीपों की मैपिंग की।

एक साथ जले चार लाख तीन हजार दीप

New world record of Deepotsav in Ayodhya.

गिनीज बुक टीम के सदस्य निश्चल बरोड ने बताया प्रज्वलित हुए दीपों की संख्या 4 लाख 9 हजार 965 पाई गई जिसमें पांच मिनट से अधिक एक साथ जलते हुए दीपों की संख्या 4 लाख 3 हजार रिकॉर्ड की गई जो इसी स्थल पर पिछले दीपोत्सव 6 नवंबर 2018 को बनाए गए 3 लाख 1186 दीपों से अधिक पायी गयी। यह नया विश्व रिकार्ड है। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने बताया कि दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड विद्यार्थियों और शिक्षकों के सहयोग से बना है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

घाटों पर जले दीपों की संख्या
लक्ष्मणघाट-40394,
वैदेही घाट-21024
श्रीरामघाट-25136
दशरथ घाट-31000
भरतघाट-17339

शत्रुघ्नघाट- 17052
मांडवी घाट-49803
श्रुतिकीर्ति घाट-35098
कैकेयी घाट-45360
कौशल्या घाट-50473
सुमित्रा घाट- 39461
उर्मिला घाट-36428

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed