फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new voter list issued in uttar pradesh increase 10 lakh voters total number is 14 crore 66 lakh

यूपी: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी, प्रदेश में बढ़े 10 लाख वोटर, कुल संख्या 14 करोड़ 66 लाख

Fri, 15 Jan 2021 07:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 15 Jan 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
new voter list issued in uttar pradesh increase 10 lakh voters total number is 14 crore 66 lakh
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद आज अंतिम प्रकाशन जारी किया गया। प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 14 करोड़ 56 लाख से बढ़कर 14 करोड़ 66 लाख हो गई है। 18 से 19 वर्ष की आयु के 3.92 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। अब इस आयु वर्ग के 7.42 लाख मतदाता हो गए हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख बढ़ी है। अब महिला मतदाताओं की संख्या 6.74 करोड़ हो गई है। वहीं पुनरीक्षण अभियान में 7.85 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।

विज्ञापन


इसी साल प्रदेश में पंचायत चुनाव होने वाला है। जिसको लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी किया गया है। नए वोटर लिस्ट में कुल 10 लाख वोटर बढ़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या अब 14 करोड़ 66 लाख हो गई है। जिसमें से महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 74 लाख हो गई है। वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 92 लाख दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


वहीं कुशीनगर जिले के फाजिलनगर ब्लाक के सुमही बुजुर्ग गांव की मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया था। आरोप था कि बीएलओ ने सूची तैयार करते समय फर्जी तरीके से करीब 400 ऐसे लोगों के नाम जोड़ दिए थे जो या तो 18 साल से कम उम्र के हैं या वहां के निवासी नहीं हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आरोपी बीएलओ को बर्खास्त करने और केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिए। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 मार्च को यूपी में भाजपा सरकार चार साल का कार्यकाल पूरा करेगी। कहा कि संगठन ने पंचायत चुनाव के मानक तय किए हैं। भाजपा सिर्फ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेगी। क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed