फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new vacancies to open for math science teachers

गणित, विज्ञान और कॉमर्स टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

Sun, 31 Jan 2016 11:27 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
new vacancies to open for math science teachers

विज्ञान, गणित और वाणिज्य के शिक्षकों के पद होंगे सृजित

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने लड़कियों को विज्ञान, गणित और वाणिज्य विषयों की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेजों और राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में इन विषयों की मान्यता दिलाने के साथ ही इनके शिक्षकों के पद भी सृजित किए जाएंगे।

यादव ने कहा कि मान्यता के लिए प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को परिषद से अनुमोदित कराने के बाद शासन को मार्च के दूसरे सप्ताह में भेज दिया जाए, ताकि जुलाई से वहां पढ़ाई शुरू हो सके।

उन्होंने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड के विज्ञापित पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के अंकपत्रों और प्रमाणपत्रों का जल्द सत्यापन कराने को भी कहा।

विज्ञापन

इन टीचर्स के ल‌िए बुरी खबर

new vacancies to open for math science teachers

प्राथमिक विद्यालयों में 15 हजार सहायक अध्यापक भर्ती का इंतजार कर रहे बीटीसी पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति पत्र जारी करने की दिशा में बाधा खड़ी हो गई है।

फार्म भरने से लेकर पांच बार वेबसाइट खोलकर अलग-अलग अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका देने के बाद अब सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने एक फरवरी से होने वाली शिक्षक भर्ती काउंसलिंग स्थगित करने के साथ पांच फरवरी से नियुक्ति पत्र देने की सूचना को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है।

सचिव की ओर से यह आदेश 25 जनवरी को हाईकोर्ट की ओर से 15 जनवरी से तक आवेदन लेने के शासनादेश के खिलाफ स्थगन पारित होने के बाद लिया है।

उधर, बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने परिषदीय विद्यालयों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में जटिलता उत्पन्न होने के लिए बीएसए सुल्तानपुर को जिम्मेदार ठहराया है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव संजय सिन्हा ने बीएसए रमेश यादव के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed