{"_id":"5efb3f5b8ebc3e42e6731f56","slug":"new-updates-of-corona-cases-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में अब तक 16 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज डिस्चार्ज, 672 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में अब तक 16 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज डिस्चार्ज, 672 नए मामले
Tue, 30 Jun 2020 07:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 Jun 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में अब तक 16084 कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 672 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
In the last 24 hours, 672 new #COVID19 positive cases have been reported in the state. There are 6711 active cases, 16084 patients have been discharged so far and 697 patients have succumbed to the infection: Uttar Pradesh Principal Secretary (Health) Amit Mohan Prasad pic.twitter.com/kaMm5gBiOd
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) June 30, 2020
एक दिन का बच्चा भी कोरोना की चपेट में आ गया
वहीं, लखनऊ में एक दिन का बच्चा भी कोरोना की चपेट में आ गया। शिशु प्रदेश में सबसे कम उम्र का मरीज है। वहीं, उसकी मां की रिपोर्ट प्रसव के बाद ही पॉजिटिव आ गई थी। सोमवार को राजधानी में कुल 23 मामले सामने आए। इनमें 20 यहीं के हैं। इसके साथ कुल मरीजों की संख्या 1070 पहुंच गई है। इसमें 860 राजधानी के हैं।
डुमरियागंज निवासी 23 साल की गर्भवती का शनिवार को लोहिया संस्थान में ऑपरेशन से प्रसव हुआ। रविवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रसूता को कोविड हॉस्पिटल और नवजात को एनआईसीयू में भर्ती किया गया। इस दौरान शिशु, उसके पिता व तीमारदार के नमूने लिए गए। सोमवार को तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक दिन के शिशु के संक्रमित निकलने से संस्थान में हलचल मच गई।
पीडियाट्रिक विभाग की टीम नवजात को लेकर लगातार वार्ड में काम कर रही टीम को सलाह मशविरा दे रही है। मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि जच्चा-बच्चा की लगातार निगरानी की जा रही है। लेबर रूम का एक हिस्सा 24 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है।
लखनऊ में अब तक पाए गए 1070 मरीज
- 1070 हुए राजधानी के कुल मरीज
- 860 इनमें से यहीं के रहने वाले
- 17 लोग अब तक तोड़ चुके हैं दम
- 604 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर
- 860 इनमें से यहीं के रहने वाले
- 17 लोग अब तक तोड़ चुके हैं दम
- 604 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर