लोहिया पथ पर दो नए यू-टर्न, यहां से नहीं हो सकेगी वाहनों की एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया पथ पर अब ट्रैफिक सुधार के लिए दो नए यू-टर्न बनाए जा रहे हैं। पूर्व में प्री-कास्ट कराए गए कैप की मदद से इनको तैयार किया जा रहा है। वहीं आरबीआई और एल्डिको ग्रीन के आगे बने कट को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।
एलडीए और ट्रैफिक विभाग इस प्रोजेक्ट पर काम करा रहे हैं। एलडीए जहां इस प्रोजेक्ट पर बजट खर्च कर रहा है। वहीं पीडब्ल्यूडी की अनुमति लेकर ट्रैफिक विभाग इन यू-टर्न को बनवा रहा है। एलडीए के इंजीनियर्स इसमें तकनीकी मदद भी दे रहे हैं।
एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों एडीजी ट्रैफिक और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ लोहिया पार्क चौराहा से समता मूलक चौराहा के बीच ट्रैफिक के आवागमन को दोबारा डिजाइन करने पर बात हुई। तय हुआ कि लोहिया पार्क और फन मॉल पर बने फुटओवर ब्रिज के बीच दो अलग-अलग यू-टर्न बनाए जाएं।
यह होगा फायदा
1- लोहिया पार्क चौराहा पर फन माल के तरफ सर्किल को स्थाई रूप से बंद कर दिया जाएगा। इससे पिकअप या बीबीडी एकेडमी की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को नेहरू एंक्लेव की तरफ जाने के लिए करीब 200 मीटर आगे से यूटर्न लेकर आना होगा। इससे लोहिया पार्क चौराहा पर लगने वाला जाम खत्म होगा।
2- लोहिया पार्क पार्क चौराहा से 500 मीटर दूर एक और यूटर्न होगा। इससे समतामूलक चौक, फन माल, एल्डिकोग्रीन की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को घुमाया जा सकेगा। इससे लोहिया पार्क पर जाकर मुड़ने वाले ट्रैफिक को न्यूनतम कर लिया जाएगा।
3- आरबीआई के आगे बना डिवाइडर में कट एल्डिकोग्रीन से आने वाले वाहनों केलिए समतामूलक चौक से आने वाले ट्रैफिक से 90 डिग्री पर होता है। इससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस कट को बंद करने से दुर्घटनाएं कम होंगीं। वीआईपी मूवमेंट के समय संगीत नाटक अकादमी में जाने केलिए एलडीए के बगल से होकर वहां जाया जा सकेगा। यूटर्न के अलावा यह वैकल्पिक रूट होगा जोकि बहुत कम व्यस्त रहता है।