तेजस सहित चार नई ट्रेनों का शेड्यूल जारी, रूट से लेकर सुविधाओं तक, जानें सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की पहली तेजस एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से आनंद विहार के बीच चलेगी। इसकी घोषणा गुरुवार को रेलवे बोर्ड ने कर दी है। इसके अतिरिक्त तीन नई ट्रेनें लखनऊ से गुजरेंगी। इसमें दो हमसफर व एक अंत्योदय एक्सप्रेस शामिल है।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की थी। इसी क्रम में गुरुवार को रेलवे बोर्ड ने चार तरह की नई ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया। हालांकि इनके संचालन की कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन अक्तूबर से लागू होनेे वाले नये टाइम टेबल में इन्हें शामिल किया गया है।
जिसके अनुसार पहली तेजस एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से आनंदविहार चलेगी। जो कि 5.50 घंटे में दिल्ली पहुंचा देगी। गुरुवार छोड़कर हफ्ते भर यह ट्रेन चलेगी। इसकी सभी बोगियां चेयरकार होंगी। वहीं एक हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर से आनंदविहार के बीच हफ्ते में तीन दिन चलेगी, जो लखनऊ से गुजरेगी।
जबकि दूसरी हमसफर एक्सप्रेस सियालदाह से जम्मूतवी वाया लखनऊ जाएगी। यह हफ्ते में एक दिन चलेगी। हमसफर की सभी बोगियां थर्ड एसी होंगी। इसके अतिरिक्त बांद्रा टर्मिनल से गोरखपुर के लिए साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस चलेगी, जो लखनऊ होकर गुजरेगी। इन ट्रेनों के संचालन के बाद दिल्ली व मुम्बई जाने वाले यात्रियों को राहत हो जाएगी।
देखें ट्रेनों की डिटेल
तेजस एक्सप्रेस(12585/12586)
कहां से कहां तक: लखनऊ जंक्शन-आनंदविहार-लखनऊ जंक्शन
कब पहुंचेगी: छह दिन (गुरुवार छोड़कर)
रनिंग टाइम : लखनऊ से सुबह 6.50 बजे चलकर दोपहर 1.20 बजे आनंद विहार और वापसी में आनंद विहार से दोपहर 3.50 बजे चलकर रात 10.05 बजे पहुंचेगी।
खासियत: रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे, वाईफाई मिलेगा
हमसफर एक्सप्रेस(22317/22318)
कहां से कहां तक: सियालदाह-जम्मूतवी-सियालदाह
कब पहुंचेगी: साप्ताहिक, मंगलवार व बुधवार
रनिंग टाइम: सियालदह से लखनऊ पहुंचेगी सुबह 6.15 बजे छूटेगी 6.25 बजे और वापसी में जम्मू से लखनऊ पहुंचेगी रात 11.55 बजे और छूटेगी 12.05 बजे
हमसफर एक्सप्रेस(12595/12596)
कहां से कहां तक: गोरखपुर-आनंदविहार-गोरखपुर
लखनऊ में मिलेगी : मंगलवार, गुरुवार व रविवार
रनिंग टाइम: लखनऊ आगमन रात 12.55 बजे प्रस्थान 1.05 बजे, वापसी में लखनऊ आगमन सुबह 4.20 बजे प्रस्थान 4.30 बजे
अंत्योदय एक्सप्रेस(22921/22922)
कहां से कहां तक: बांद्रा-गोरखपुर-बांद्रा
रनिंग टाइम: लखनऊ पहुंचेगी सुबह 10.10 बजे रवानगी 10.20 बजे वापसी में आएगी सुबह 10.05 पर छूटेगी 10.15 बजे