{"_id":"68a95305f816294b3a072d75","slug":"new-train-for-nepal-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1349911-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अयोध्या से जनकपुरी के लिए शुरू होगी ट्रेन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अयोध्या से जनकपुरी के लिए शुरू होगी ट्रेन सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन
-अक्तूबर से पहले होगी शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या से भगवान राम की ससुराल जनकपुरी तक ट्रेन सेवा जल्द शुरू हो सकती है। इसके लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने शेड्यूल बनाकर दिया है।
यह ट्रेन गोरखपुर वाया दरभंगा होते हुए चलाई जाएगी। सूत्र बताते हैं कि सितंबर से अक्तूबर के बीच इसे शुरू किया जा सकता है। अयोध्या से जनकपुरी तक ट्रेन चलाने के लिए गत वर्ष फरवरी में रेलवे बोर्ड ने तैयारियों के निर्देश दिए थे। एनईआर और एनआर ने ट्रेन का शेड्यूल बनाकर भेज दिया था। अयोध्या से गोरखपुर होते हुए जनकपुर धाम तक ट्रेन चलाने की योजना थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से योजना अधर में लटक गई। रेलवे सूत्रों के अनुसार अब फिर इस योजना को अमल में लाए जाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में केंद्र सरकार नेपाल से बातचीत कर रही है। ट्रेन 22 कोच की रहेगी। इसमें जिसमें फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी सहित स्लीपर और जनरल क्लास की बोगी होगी।
विज्ञापन
इस रूट से चल सकती है ट्रेन
अयोध्या से चलकर ट्रेन गोरखपुर होते हुए बिहार के नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, जयनगर और जनकपुर रोड से जनकपुरी धाम तक जाएगी। ट्रेन सप्ताह में एक बार चलेगी।
विज्ञापन