फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New township will be settled in the city, Rs 6 crore approved

Lucknow News: शहर में बसेगी नई टाउनशिप, छह करोड़ स्वीकृत

Sat, 18 Jan 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 18 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
New township will be settled in the city, Rs 6 crore approved
रायबरेली में शहर के घंटाघर के आसपास का दृश्य। 
रायबरेली। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) शहर में नई कॉलोनी बसाने की कवायद में जुटा है। इसके लिए शासन स्तर से मिली छह करोड़ की स्वीकृति के बाद शहर में एकता और अमोल विहार की तर्ज पर एक नई टाउनशिप बसाने के लिए जमीन की तलाश का काम भी शुरू हो गया है। इसके लिए कई स्थानों पर जमीन चिह्नित कर किसानों से खरीद पर सहमति बनाने की बात भी चल रही है। प्रस्तावित टाउनशिप में कई प्रकार के भवनों के निर्माण का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बैठक में आरडीए की अध्यक्ष व मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने नई टाउनशिप की जमीन खरीदने के लिए छह करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था भी की है। इसके लिए डलमऊ रोड व मुंशीगंज बाईपास सहित कुछ अन्य इलाकों में खाली जमीन की खरीद के लिए किसानों से बातचीत भी चल रही है।
विज्ञापन

किसानों से सहमति के आधार पर आरडीए जल्दी बैनामे की प्रक्रिया शुरू करेगा। नई टाउनशिप में एमआईजी, एलआईजी आवासों के साथ ही एक, दो व तीन कमरों के फ्लैट बनाने के साथ ही पार्क, सामुदायिक केंद्र सहित अन्य सुविधाओं को जुटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महयोजना-2031 में बढ़ चुका शहर का दायरा
रायबरेली विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 लागू हो चुकी है। महायोजना में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर त्रिपुला से मामा चौराहा तक का क्षेत्र बाजार स्ट्रीट में रखा गया है। कृषि योग्य भूमि पर आवासीय सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मल्टी लेवल पार्किंग के साथ ही ड्रेनेज और पार्क भी विकसित करने का प्रस्ताव है। आवास विकास की डिडौली योजना को आवासीय क्षेत्र घोषित किया गया है। सुपर मार्केट क्षेत्र

1.76 करोड़ से चमकाए जा रहे मुख्य चौराहे
शहर के अस्पताल चौराहा के सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक के पास भारत माता मंदिर व सई नदी पुल पर भी सौंदर्यीकरण कार्य के बाद लाइटिंग की गई है। इन कार्यों में करीब 1.76 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।



नई टाउनशिप बसाने के लिए सचिव व उपाध्यक्ष के स्तर से शहर के कई स्थानों पर जमीन देखी गई है। इसमें आवास लेने वालों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
- एम. अहमद, अधिशासी अभियंता, रायबरेली विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed