{"_id":"62b05ab9327cf51da81604c7","slug":"new-top-five-corona-red-zone-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Lucknow: लखनऊ में फिर से बने रेड जोन, सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Lucknow: लखनऊ में फिर से बने रेड जोन, सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग
Mon, 20 Jun 2022 05:02 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Jun 2022 05:02 PM IST
सार
लखनऊ में कोरोना संक्रमण के बन रहे रेड जोन में किसी एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने पर 20 से अधिक लोगों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के केसों के लिहाज से राजधानी लखनऊ में आलमबाग, अलीगंज, चिनहट, कैसरबाग और इंदिरानगर रेड जोन के टॉप फाइव इलाके हैं। यहां संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने पर जोर दिया है। यहां एक मरीज मिलने पर 20 से अधिक लोगों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने पहली लहर में इन पांच इलाकों को रेड जोन में तब्दील किया था। तब से अब तक इन इलाकों में सबसे अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। इस बार भी इन पांच इलाकों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस समय सबसे ज्यादा एक्टिव केस अलीगंज में हैं। दूसरे नंबर पर कैसरबाग है। तीसरे स्थान पर चिनहट, चौथे पर आलमबाग व पांचवें पर इंदिरानगर हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद के मुताबिक, पहली लहर से इन इलाकों में सर्वाधिक मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर यहां कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई गई है, ताकि अधिक से अधिक मरीजों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच बंद
दूसरी लहर तक स्वास्थ्य विभाग दूसरे राज्यों या विदेश से राजधानी आने वालों को सात दिन होम आइसोलेशन में रखने के साथ उनकी जांच कराता था। हालांकि, नई गाइड लाइन आने के बाद इन यात्रियों की जांच बंद कर दी गई है। अब विभाग एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर रैंडम सैंपलिंग ही करवा रहा है।
विज्ञापन
इलाका एक्टिव केस
अलीगंज 71
रेडक्रॉस
(कैसरबाग) 57
चिनहट 55
आलमबाग 52
इंदिरानगर 50
500 पार हुआ सक्रिय केसों का आंकड़ा, 89 नए मरीज मिले रविवार को
राजधानी में रविवार को कोरोना के 89 नए केस मिले। वहीं, 62 मरीजों ने वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ जनवरी के बाद एक बार फिर राजधानी में सक्रिय केसों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है। अब 505 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस समय रोजाना छह से सात हजार लोगों के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। नए संक्रमित मिलने पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है।