{"_id":"5ca071eabdec2214074c0164","slug":"new-toll-tax-rate-executed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या जाना हुआ महंगा, टोल टैक्स की नई दरें लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या जाना हुआ महंगा, टोल टैक्स की नई दरें लागू
Sun, 31 Mar 2019 01:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
शनिवार रात 12 बजे से टोल प्लाजा का सफर महंगा हो गया है। अयोध्या लखनऊ मार्ग पर अहमदपुर के पास बने टोल प्लाजा पर नई दरें देर रात से लागू कर दी गईं।
विज्ञापन
अहमदपुर टोल प्लाजा मैनेजर केशू प्रसाद ने बताया कि टोल की नई दरों में 5 रुपये से लेकर 780 रुपये तक बढ़ोत्तरी की गई है। नई दरें शनिवार देर रात से प्रभावी हो गईं। इसके तहत कार जीप आदि वाहनों को दोनों तरफ से 5 रुपये ज्यादा देने होंगे।
विज्ञापन
इसी प्रकार हल्के वाहनों को दोनों तरफ पर 220 रुपये, बस-ट्रक पर दोनों तरफ से 465 रुपये, व्यापारिक वाहन तीन एक्सल दोनों तरफ से 505 रुपये, भारी वाहन चार से छह एक्सल दोनों तरफ से 725 रुपये तथा भारी वाहन सात एक्सल और उससे अधिक पर दोनों तरफ से 885 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन