फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new time table for school from first november.

UP: एक नवंबर से एक घंटे पहले खुलेंगे स्कूल

Thu, 30 Oct 2014 02:41 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Oct 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
new time table for school from first november.

माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज 1 नवंबर से एक घंटे पहले खुलेंगे। यानी स्कूलों का खुलने का समय 9.50 के बजाय 8.50 होगा।

विज्ञापन


सर्दी के मद्देनजर टाइमटेबल में यह बदलाव किया जाएगा। जाड़े के दौरान स्कूलों में 5.20 घंटे ही पढ़ाई होगी। वहीं गर्मी की छुट्टियां अब 20 मई के बाद होंगी।
विज्ञापन


अभी छुट्टियां मई के शुरुआत में ही कर दी जाती हैं। शासन स्तर पर उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों का सत्र जुलाई से बदल कर 1 अप्रैल से कर दिया गया है। इसलिए स्कूलों का समय भी बदला जा रहा है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक गर्मी का सत्र पहले 31 जुलाई से 31 अक्तूबर तक माना जाता रहा है और कक्षाएं 7.30 से 12.30 बजे तक लगती रही हैं।

गर्मी के सत्र में नहीं होगा कोई बदलाव

new time table for school from first november.

गर्मी के दिनों में स्कूल समय में तो कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, लेकिन सत्र 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक जाना जाएगा और जाड़े का 1 नवंबर से 31 मार्च तक माना जाएगा। जाड़े में 8.50 बजे स्कूल खुलेगा और दोपहर 2.10 बजे छुट्टी होगी।

उच्चाधिकारियों का मानना है कि इससे बच्चों को एक घंटे पहले घर जाने का मौका मिलेगा। रही बात कड़ाके की ठंड की तो जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षण अपने हिसाब से स्कूल के समय में परिवर्तन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed