फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new system for student scholarship in up

अब सीधे छात्रों के खाते में जाएगा पैसा

Wed, 27 Aug 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Aug 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
new system for student scholarship in up

शासन ने शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति के मामले में बड़े बदलाव का फैसला लिया है। जिलों के बजाय अब राज्य मुख्यालय ट्रेजरी से सीधे छात्रों के बैंक खाते में रकम भेजी जाएगी।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) सुनील कुमार का कहना है कि घपलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति वितरण में एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। पिछले हफ्ते ही गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में 11.33 करोड़ रुपये के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


वहां 1718 छात्रों के खातों में कई-कई बार राशि भेजकर वहां घपले को अंजाम दिया गया।

इस मामले में तत्कालीन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी और तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत 76 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही जिले में इतना बड़ा घपला सामने आने पर शासन में खलबली मच गई और पारदर्शिता लाने के लिए नई नियमावली तैयार कराई गई।

पिछले साल तक जिलास्तरीय अधिकारियों के माध्यम से रकम विद्यार्थियों के खाते में भेजी जाती थी, लेकिन नई नियमावली में पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के तहत सीधे छात्रों के खाते में रकम भेजने की व्यवस्था की गई है।


यानी जवाहर भवन स्थित ट्रेजरी से छात्रों के खाते में सीधे रकम भेजी जाएगी। प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) सुनील कुमार ने बताया, ‘हाईकोर्ट के आदेशानुसार वरीयता सूची राज्य स्तर पर ही तैयार की जा रही है।

इसलिए राशि भी यहां से भेजने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। नई व्यवस्था लागू होने पर गौतमबुद्ध नगर सरीखे घपले की पुनरावृत्ति भी रोकी जा सकेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed