फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New sugar mill inaugurated in Munderwa of basti

यूपी: मुंडेरवा में नई चीनी मिल का आज होगा लोकार्पण, 21 साल से थी बंद

Thu, 21 Nov 2019 09:53 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Nov 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
New sugar mill inaugurated in Munderwa of basti
फाइल फोटो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बस्ती जिले में मुंडेरवा चीनी मिल का लोकार्पण करेंगे। 21 साल से बंद पड़ी इस चीनी मिल की जगह 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन पेराई क्षमता का नई यूनिट और 27 मेगावाट बिजली उत्पादन प्लांट स्थापित किया गया है। 
विज्ञापन


इस चीनी मिल को चलवाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे तीन किसान पुलिस की गोली लगने से मारे गए थे। चीनी मिल का लोकार्पण उन किसानों की शहादत को सलाम होगा।
विज्ञापन


राज्य चीनी निगम की मुंडेरवा इकाई 1998 में बंद कर दी गई थी। मिल की चिमनियों में धुआं बंद होने के साथ ही हजारों किसानों व व्यापारियों की खुशियां छिन गई थी। इसे चलवाने के लिए किसानों ने लंबा आंदोलन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2002 में आंदोलनकारी किसानों पर पुलिस ने गोली चलाई थी। इसमें तीन किसान मारे गए थे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी आादित्यनाथ ने पूर्वांचल की दो बंद पड़ी चीनी मिलों, मुंडेरवा (बस्ती) व पिपराइच (गोरखपुर) को चलाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी थी। मुंडेरवा चीनी मिल का शिलान्यास मार्च 2018 में हुआ। 

आज मुख्यमंत्री मिल का लोकार्पण करने के साथ ही इसके पहले पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने बुधवार को नवनिर्मित चीनी मिल परिसर का भ्रमण किया और मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने और पुरानी मिलों की क्षमता बढ़ाने के कार्य को प्राथमिकता पर शुरू किया गया। 

मुंडेरवा चीनी मिल मिल रिकॉर्ड 12 महीने में बन कर तैयार हुई है। इसके सभी ट्रायल हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को उद्घाटन के साथ ही मिल का पेराई सीजन प्रारंभ हो जाएगा। तीन दिन पहले ही सीएम योगी ने पिपराइच चीनी मिल का लोकार्पण किया था।

पूर्वांचल को चीनी का कटोरा बनाने की तैयारी
एक जमाने में पूर्वांचल को चीनी का कटोरा (शुगर बाउल) कहा जाता था। ब्रिटिश काल से यहां गन्ने की खेती हो रही थी। शुगर मिलों की स्थापना भी अंग्रेजी राज में ही प्रारंभ हो गई थी। कई कारणों से चीनी मिलें बंद होने के साथ ही पूर्वांचल में गन्ने की मिठास, किसानों की खुशहाली पर ग्रहण लगने लगा। पिपराइच व मुंडेरवा चीनी मिल प्रारंभ होने के बाद पूर्वांचल में एक बार फिर गन्ना किसान व शुगर इंडस्ट्री के अच्छे दिन आ सकते हैं।

वाल्टरगंज व गडौरा के किसानों की उम्मीद बढ़ी

पूर्वांचल की दो निजी चीनी मिलें पिछले साल बंद हुई हैं। इनमें बस्ती की वाल्टरगंज बजाज ग्रुप और महाराजगंज की गडौरा मिल जवाहर जायसवाल की है। ये दोनों चीनी मिलें 50-50 हजार कुंतल प्रतिदिन पेराई क्षमता की हैं और अच्छी हालत में बंद हुई थीं।

इन चीनी मिलों के बंद होने से किसानों व व्यापारियों की परेशानियां बढ़ी हैं। पिपराइच व मुंडेरवा मिल चलने केबाद इन क्षेत्रों के किसानों को उम्मीद बंधी है कि सरकार के दखल से वाल्टरगंज व गडौरा चीनी मिलों का संचालन प्रारंभ हो सकेगा।

पेराई सत्र 2015-16 में खलीलाबाद चीनी मिल भी बंद हो गई थी। इस मिल का प्लांट ही उखाड़ लिया है। चार साल पहले बजाज ग्रुप ने बस्ती मिल भी बंद कर दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed