{"_id":"6918f1a62c2af04b9d0e18c6","slug":"new-sewer-line-to-be-laid-in-jankipuram-50000-people-to-get-relief-lucknow-news-c-13-knp1050-1472826-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जानकीपुरम में बिछाई जाएगी नई सीवर लाइन, 50 हजार आबादी को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जानकीपुरम में बिछाई जाएगी नई सीवर लाइन, 50 हजार आबादी को मिलेगी राहत
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम में छुईयापुरवा चौराहे के पास सीवर लाइन आए दिन क्षतिग्रस्त हो रही है। इस कारण इलाके के लोगों को सीवर चोक की समस्या झेलनी पड़ती है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब 350 मीटर की नई पाइपलाइन डाली जाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। नई सीवर लाइन पड़ने से करीब 50 हजार की आबादी को फायदा होगा।
इस संबंध में जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह के अनुरोध पर जल निगम ने तकनीकी स्वीकृति भी दे दी है। जलकल विभाग शहर में सीवर की सफाई का काम कराने वाली कंपनी सुएज इंडिया से सीवर लाइन डलवाने का काम कराएगा।
प्रोजेक्ट के तहत सहारा स्टेट वाली सड़क पर मां वैष्णव पैलेस से छुईयापुरवा चौराहे तक 200 मीटर व्यास की करीब 350 मीटर सीवर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस काम पर करीब 30 लाख रुपये का खर्च आएगा। जलकल महाप्रबंध कुलदीप सिंह ने बताया कि नई लाइन डालने से सीवर चोक होने की समस्या दूर हो जाएगी।