फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new sdm send to noorpur and kairana.

यूपी सरकार ने कैराना और नूरपुर उपचुनाव क्षेत्रों में नए एसडीएम भेजे, चार डिप्टी कलेक्टरों का तबादला

Tue, 15 May 2018 09:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 May 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
new sdm send to noorpur and kairana.
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग की सहमति से चार डिप्टी कलेक्टरों का तबादला कर उप जिलाधिकारी के पद पर नई तैनाती दी है। इनमें मेरठ में डिप्टी कलेक्टर अरविंद कुमार सिंह को कैराना (जिला शामली) का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। वह लोकसभा उपचुनाव के लिए कैराना में सहायक चुनाव अधिकारी भी होंगे।

विज्ञापन


मेरठ के ही डिप्टी कलेक्टर अंकुर श्रीवास्तव को भी शामली मुख्यालय का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके लिए स्पष्ट किया गया है कि यह निर्वाचन संबंधी कोई जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे लेकिन कानून-व्यवस्था का काम देखेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह अलीगढ़ के डिप्टी कलेक्टर पंकज कुमार वर्मा को नजीबाबाद (जिला बिजनौर) का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। वह भी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाएंगे। नूरपुर विधानसभा उपचुनाव से जुड़ा कोई कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजीबाबाद के डिप्टी कलेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह को गाजियाबाद में इसी पद पर भेजा गया है। इन सभी अधिकारियों को बुधवार तक नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed