फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new salary structure for cooperative bank

सहकारी बैंक कर्मियों को मिला दीवाली का तोहफा

Sat, 26 Oct 2013 12:19 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Sat, 26 Oct 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
new salary structure for cooperative bank

जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारियों को दीपावली से पहले पुनरीक्षित वेतनमान एवं भत्तों का तोहफा मिल गया है।

विज्ञापन


यह एक अप्रैल 2011 से लागू होगा। पुनरीक्षित वेतनमान से सभी संवर्ग लाभान्वित होंगे।

आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता देबाशीष पंडा ने बताया कि बैंककर्मियों के वेतन एवं भत्तों को पुनरीक्षित करने के लिए 18 अप्रैल को कमेटी गठित की गई थी।

इसकी संस्तुति के आधार पर पुनरीक्षित वेतनमान एवं भत्ते देने का निर्णय लिया गया है।

पढ़ें-रुपए 60 से ज्यादा में बेचा प्याज तो खैर नहीं


पुनरीक्षित वेतनमान के लिए शर्त होगी कि इन्हें बैंक की प्रबंध समिति के प्रस्ताव के बाद लागू किया जाएगा।

पुनरीक्षित वेतनमान एवं भत्ते वही बैंक दे सकेंगे जो लाइसेंस प्राप्त हैं और बीआर एक्ट 1949 की धारा 11(1) से बाहर हैं।

पुनरीक्षित वेतनमान में एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 तक का एरियर देय नहीं होगा। वेतनमान निर्धारण स्टेज टू स्टेज होगा और वार्षिक वेतन वृद्धि की तिथि यथावत रहेगी।
विज्ञापन


पुनरीक्षित वेतनमान और अन्य सुविधाएं कास्ट टू कंपनी के आधार पर मिलेंगी।

यानी केवल वहीं बैक पुनरीक्षित वेतनमान दे सकेंगे जिनकी आर्थिक क्षमता, उपलब्ध संसाधन, बैंकों का प्रशासनिक एवं विधिक व्यय कार्यशील पूंजी का दो प्रतिशत या सकल आय का 40-60 प्रतिशत के बीच हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों पर होने वाले व्यय भार के मद्देनजर अनियमित भत्तों, नियुक्तियों, यात्रा आदि पर प्रतिबंध को लेकर नाबार्ड के निर्देशों का पालन किया जाएगा।

बैंक कर्मचारियों को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 1960-100 की सीरीज में 0.15 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देय होगा।

मकान किराया भत्ता मूल वेतन का 15 प्रतिशत लेकिन अधिकतम तीन हजार प्रतिमाह दिया जाएगा। वर्तमान में दिए जाने वाले चिकित्सा भत्ते में 25 फीसदी की वृद्धि कर भुगतान किया जाएगा।

उच्चतर शिक्षा के लिए विशेष प्रोत्साहन भत्ता, स्टेगनेशन इंक्रीमेंट एवं समयमान वेतनमान में वर्तमान व्यवस्था ही लागू रहेगी।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed