फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new railway over bridge in alamnagar

हजारों लोगों की मुश्किलें आसान करेगा ये पुल

Fri, 06 Sep 2013 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 06 Sep 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
new railway over bridge in alamnagar

राज्य सेतु निर्माण निगम आलमनगर क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण शनिवार को शुरू कर देगा।

विज्ञापन


इस क्रॉसिंग पर पुल बनने का यहां लोगों को लंबे समय से इंतजार था।

इस आरओबी के बनने के बाद यहां से रोजाना गुजरने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

उनको इस क्रॉसिंग के बंद होने से लगने वाले जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुल निर्माण के दौरान बुद्धेश्वर चौराहे से लेकर राजाजीपुरम तक ट्रैफिक डाइवर्जन दिए गए हैं। दोनों ही ओर से लोग इस रास्ते पर आगे नहीं जा सकेंगे। पुल निर्माण के दौरान यहां यातायात बाधित रहेगा।

30 करोड़ की लागत से इस 600 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा। राजाजीपुरम से बुद्धेश्वर जाने के दौरान आलमनगर रेलवे क्रॉसिंग पड़ती है। इस क्रासिंग पर लगभग हर घंटे लंबे जाम का सामना लोग करते हैं।
विज्ञापन


लखनऊ कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों के चलते यहां क्रासिंग हर घंटे में लगभग 15 मिनट बंद रहती है। इसी वजह से यहां पुल बनाए जाने की लंबे समय से तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने इस क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण करने की घोषणा की थी। जिसके बाद में 7 सितंबर से यहां निर्माण का आगाज करने की भी घोषणा कर दी गई है।

राज्य सेतु निगम के एक अधिकारी ने बताया कि, हमारे तमाम साज ओ सामान शुक्रवार को ही यहां पहुंचाए जा चुके हैं। जबकि, निर्माण की शुरुआत शनिवार से कराने की तैयारी है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से डाइवर्जन प्लानिंग भी मिल गई है।

कम से कम अगले एक साल तो इस सड़क पर यातायात बंद ही किया जाएगा। ऐसे में लोगों को तीन से पांच किलोमीटर का चक्कर काट कर पहुंचना पड़ेगा। पुल की लंबाई करीब 600 मीटर है। जिस पर आने वाला खर्च लगभग 30 करोड़ रुपए का होगा।

फिलहाल पुल निर्माण की डेडलाइन सेतु निगम ने दो साल की तय की है। मगर डालीगंज पुल जिस तरह से नौ महीने के समय में ही पूरा कर दिया गया और पुरनिया और अर्जुगंज के पुल एक साल के समय में पूरे किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में यह पुल भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा, इसका भरोसा भी सेतु निगम ने दिला रहा है।


यहां से जाना अब नहीं होगा संभव
मुख्य रूप से सेतु निगम की सिफारिश पर तीन रास्तों को पुल निर्माण के दौरान बंद रखा जाएगा। इससे सबसे अधिक दिक्कत राजाजीपुरम के लोगों को होगी। मगर पुल बनने के बाद इसी इलाके के लोगों को सबसे अधिक लाभ भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed