फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new power sub station in lucknow

यहां 15 से नहीं कटेगी बिजली, 5000 को राहत

Sun, 06 Jul 2014 01:30 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Jul 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
new power sub station in lucknow

एलडीए कॉलोनी स्थित रतनखंड का नया 33/11 केवी उपकेंद्र 15 जुलाई से चालू हो जाएगा। इससे सबसे बड़ी राहत आशियाना कॉलोनी को मिलेगी। यानी 5000 उपभोक्ताओं की बत्ती कटना तत्काल बंद हो जाएगी।

विज्ञापन


वहीं, आशियाना उपकेंद्र को तीन 33 केवी लाइन की सुविधा हासिल हो जाएगी।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी एपी मिश्रा ने शनिवार को निर्माणाधीन उपकेंद्र एवं बन रही 33 केवी लाइन का जायजा लेने के बाद रतनखंड के नए उपकेंद्र के शुभारंभ की 15 जुलाई तय की।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल के द्वारा एक्सईएन की सुनी गई समस्याओं का निराकरण करने लिए निकले एमडी ने नवनियुक्त लेसा के मुख्य अभियंता एपी सिंह एवं अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार श्रीवास्तव को निर्देशित किया वह उपकेंद्र एवं बन रही लाइन की मॉनीटरिंग करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे तय तारीख पर उपकेंद्र का आगाज हो सके। इसके शुरू होने से तत्काल आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एम एवं एन की बिजली शुरू हो जाएगी। अभी सेक्टर एम व एन को आपूर्ति आशियाना उपकेंद्र से होती है।

ध्यान रहे कि ओवर लोडिंग के चलते दोनो सेक्टर में शाम से आधी रात तक कटौती हो रही है। एमडी ने कानपुर रोड स्थित न्यू आलमबाग के पुराने एवं निर्माणाधीन उपकेंद्र का निरीक्षण किया।

यहां पर 132 केवी मोहान रोड उपकेंद्र से न्यू आलमबाग उपकेंद्र जाने वाली 33 केवी भूमिगत केबल की समीक्षा की। इसके चालू होने में दो रेलवे क्रॉसिंग आड़े आ रही हैं।


उन्होंने इसके निदान के लिए रेलवे बोर्ड के अफसर से बात की। यह लाइन एक महीने के भीतर चालू हो जाएगी। जिससे आलमबाग में कटौती बंद होगी।

उन्होंने आलमबाग खंड का दफ्तर न्यू उपकेंद्र पर बनाने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण में इलाकाई इंजीनियर एनके मिश्रा, आशु कालिया, एसके भारती (निर्माण), सलाहकार सतनाम सिंह शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed