फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new power cabel

Lucknow News: छह इंच की गहराई में बिछा रहे 11 हजार वोल्ट की भूमिगत केबल

Mon, 09 Jun 2025 03:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 03:56 PM IST
विज्ञापन
new power cabel
ठेकेदार की कारस्तानी
विज्ञापन


छह इंच की गहराई में बिछा रहे 11 हजार वोल्ट की भूमिगत केबल


- जानकीपुरम के सेक्टर आई का मामला, स्कूल प्रबंधन ने किया खुलासा


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी में मोटे कमीशन के खेल के चक्कर में जिम्मेदार अफसर उपभोक्ता हितों के हो रहे विकास कार्य का मौका मुआयना नहीं कर रहे हैं। इसके कारण भूमिगत बिछने वाली लाइनों को मानक एक मीटर के विपरीत गहराई में बिछाया जा रहा है। सोमवार को ताजा मामला जानकीपुरम में उस समय उजागर हुआ, जब एक स्कूल ने प्रकरण को शिकायत के जरिये उजागर किया। यहां पर ठेकेदार एक मीटर की बजाय छह इंच गहराई में ही 11 हजार वोल्ट के करंट की केबल को बिछा रहा था। हालांकि, इस काम को रोक दिया गया है।

जानकीपुरम सेक्टर ‘आई’ के शिव विहार की बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए 11 केवी के सिंगल स्रोत को डबल करने के लिए दूसरी लाइन का काम चल रहा था। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के सामने मात्र 6 इंच की खोदाई कर 11 केवी की अंडरग्राउंड लाइन बिछाई जा रही थी। विद्यालय प्रशासन को कम गहराई पर केबल बिछाए जाने पर बारिश के दौरान करंट उतरने का अंदेशा लगा तो जिम्मेदारों से शिकायत की। इस शिकायत पर आनन-फानन में ठेकेदार को काम रोकने का निर्देश दिया गया। उधर, ठेकेदार अजय दुबे ने एक्सईन को बताया कि जिस जगह पर केबल को डाला जा रहा उसके ठीक नीचे दूसरी केबल पहले से है। ज्यादा खोदाई करने के दौरान दूसरी केबल के कटने का अंदेशा जताया। फिलहाल प्रकरण की जांच के बाद केबल को बिछाने का कार्य शुरु होगा।
विज्ञापन


इसीलिए कट रहीं केबल

उपभोक्ताओं ने बताया कि आए दिन भूमिगत केबल कटने के जितने भी मामले उजागर हुए उनकी जांच नहीं कराई जा रही है। दरअसल, मानक के विपरीत भूमिगत केबल को जमीन में बिछाने के बजाय उसको दबाया गया , जिसके कारण हल्की ही खोदाई के दौरान उसके क्षतिग्रस्त होने से उपभोक्ताओं की बिजली फेल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

काम को रोक दिया, मांगी रिपोर्ट

मानक के विपरीत भूमिगत केबल बिछाने की जानकारी मेरे संज्ञान में आते ही उसके काम को रोक दिया गया है। इस सिलसिले में ठेकेदार अजय दुबे को तलब किया गया है। जेई-एसडीओ से रिपोर्ट मांगी है।

- अक्षय प्रताप सिंह, एक्सईएन जानकीपुरम लेसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed