{"_id":"71454ced2164587c8e284eae96c4469c","slug":"new-postmortem-house-near-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI के पास बनेगा नया पोस्टमॉर्टम हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI के पास बनेगा नया पोस्टमॉर्टम हाउस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 May 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई के पास एक नया पोस्टमॉर्टम हाउस बनेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए बजट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
लगभग 93 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक सुविधाओं से लैस इस पोस्टमॉर्टम हाउस में 12 डेडबॉडी रखने की व्यवस्था होगी। ये पोस्टमॉर्टम हाउस पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग के अधीन होंगे।
पोस्टमॉर्टम हाउसों की व्यवस्था को सुधारने के लिए हाइकोर्ट के निर्देश के बाद नये आधुनिक पोस्टमॉर्टम हाउस बनाने की कवायद स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की थी।
विज्ञापन
इसी के तहत राजधानी सहित प्रदेश के 25 जिलों में छह, आठ व 12 शवों की क्षमता वाले पोस्टमॉर्टम हाउस बनाने की स्वीकृति शासन ने दी थी।
लखनऊ में बनने वाले आधुनिक पोस्टमॉर्टम हाउस के लिए एसजीपीजीआई के पास हैवतमऊ मवैया में जगह की तलाश कर ली गई है।
इसके लिए 93.06 लाख रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग इन पोस्टमॉर्टम हाउसों को डीप फ्रीजर सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
जिसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्लेड सहित, पोस्टमॉर्टम के आधुनिक उपकरण, बॉडी वेट मशीन, थर्मोमीटर, एक्स-रे मशीन, 24 घंटे बिजली की सुविधा के लिए जनरेटर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।