{"_id":"59ef7c924f1c1b76678b730e","slug":"new-name-for-kumbh-and-ardhkumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने अर्धकुंभ व कुंभ को दिए नए नाम, कैबिनेट ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने अर्धकुंभ व कुंभ को दिए नए नाम, कैबिनेट ने दी मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में संगम तट पर छह साल पर आयोजित होने वाले पर्व को अब अर्धकुंभ के स्थान पर कुंभ और 12 साल पर होने वाले कुंभ को अब महाकुंभ कहा जाएगा। इसके साथ ही प्रयागराज मेला प्राधिकरण के गठन को भी मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से मंगलवार को इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कैबिनेट के इस निर्णय की जानकारी दी।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि कुंभ व महाकुंभ का आयोजन किस तरह से हो, कुंभ की व्यवस्था को इस तरह हो कि वह महाकुंभ के भी काम आए, प्राधिकरण यह सब जिम्मेदारी निभाएगा। मंडलायुक्त इलाहाबाद की अध्यक्षता में गठित इस प्राधिकरण में आईजी जोन इलाहाबाद व डीएम इलाहाबाद उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा कुंभ की तैयारी के लिए मेला अधिकारी की नियुक्ति भी जल्दी ही होगी।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि कुंभ मेले का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में किया जाएगा। इसमें 12 से 13 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इस मेले के जरिए यूपी को शो-केश किया जाएगा। इस मेले के सफल आयोजन से देश की भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।