Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New model vending zones will be created, those installing solar panels will get exemption in house tax

Lucknow News: बनेंगे नए मॉडल वेंडिंग जोन, सोलर लगाने वालों गृहकर में मिलेगी छूट

Fri, 14 Nov 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
New model vending zones will be created, those installing solar panels will get exemption in house tax
नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महापौर नगर आयुक्त व अन्य।
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के बीच पिछले 20 दिनों से अधिकारों को लेकर चल रहा टकराव अब दूर हो गया है। बृहस्पतिवार को कार्यकारिणी बैठक बिना किसी हंगामे या टकराव के हुई, जिसमें विकास कार्याें पर बात हुई। शहर में नए मॉडल वेंडिंग जोन बनाने, जिन घरों पर सोलर पैनल लगा है उनको गृहकर में छूट देने, बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाने का प्रस्ताव पास हुआ। विकास कार्यों में बजट की कमी दूर करने के लिए 18 नवंबर को विशेष कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर पुनरीक्षित बजट पास करने का निर्णय भी हुआ।
विज्ञापन

आपस में अब कोई विवाद नहीं, यह जताने के लिए करीब एक महीने बाद महापौर और नगर आयुक्त एक मंच पर आए। बैठक में पास हुए प्रस्तावों की दोनों ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। बैठक के बाद एक ही गाड़ी से गए भी। महापौर ने ये भी कहा कि जिन लंबित प्रस्तावों पर अमल न होने को लेकर विवाद था, वह दूर हो गया है। कुछ पर अमल हो गया है और कुछ पर एक सप्ताह में हो जाएगा। अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि विकास कार्य के लिए पुनरीक्षित बजट पास करना जरूरी है। इसके लिए 18 नवंबर को कार्यकारिणी की बैठक होगी। बजट तैयार हो गया है। सफाई, मार्ग प्रकाश, डीजल पेट्राेल व सड़क निर्माण व मरम्मत के लिए बजट की जरूरत है, जो पुनरीक्षित बजट पास करने पर ही उपलब्ध हो पाएगा। जिन मसलों को लेकर महापौर खफा थीं, उनमें मृतक आश्रितों की नियुक्ति और हाईकोर्ट में पैनल अधिवक्ता नमित शर्मा को हटाकर शैलेंद्र सिंह चौहान को नियुक्त करने का मामला प्रमुख था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर महापौर ने कहा कि 31 मृतक आश्रितों के मामले लंबित थे। उनकी जांच हुई तो 10 अपात्र पाए गए। शेष 21 की फाइलें तैयार हो गई हैं। एक सप्ताह में नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए जाएंगे। पैनल अधिवक्ता का मामला भी हल हो जाएगा। उसकी नियमावली बनाई जा रही है। महापौर ने बताया कि गोमती नगर के विभूति खंड की तर्ज पर शहर के अन्य इलाकों में माॅडल वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे।
-------------
कम्प्यूटर ऑपरेटरों को मिलेंगे 19800 रुपये
नगर निगम में करीब 100 कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यदायी संस्थाओं के जरिये अलग-अलग विभागों में तैनात हैं। इनमें किसी को आठ हजार, किसी को 12 और किसी का 15 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इस पर कई बार विवाद हो चुका है। नगर निगम कार्यकारिणी में इसका भी प्रस्ताव लाया गया। तय किया गया कि शासन के अन्य विभागों में लागू नियमों के तहत अब नगर निगम में भी सभी कम्प्यूटर ऑपरेटरों को एक समान 19800 रुपये महीना मानदेय दिया जाएगा। जो कम्प्यूटर ऑपरेटर लापरवाह या अयोग्य होंगे, उनको हटाया भी जाएगा। जानकारों का कहना है कि बहुत से ऑपरेटर सिफारिश पर हैं। निगम कर्मियों के परिवार के या करीबी हैं। जिनको काम भी नहीं आता।
-----------------
सोलर लगाने पर 10 प्रतिशत छूट देने पर विवाद
महापौर ने बताया कि जो भवन स्वामी सोलर लगाएंगे, उनको गृहकर में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके लिए नियमावली तैयार की जाएगी। नए वित्तीय वर्ष से इसे लागू किया जाएगा। कुछ अफसरों ने कार्यकारिणी में कहा कि इस तरह छूट देने से नगर निगम की गृहकर आय पर असर पड़ेगा। वह आपत्ति करेंगे जो गृहकर जमा कर चुके हैं। पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू ने कहा कि सोलर में छूट देने से पहले नगर निगम छूट की वह समय सीमा बहाल करे, जो उसने घटाया है। पिछले वर्ष तक सभी भवन स्वामियों को अप्रैल से जुलाई तक 10 प्रतिशत और अगस्त से दिसंबर तक पांच प्रतिशत की छूट दी जाती थी। इस वर्ष छूट की सीमा अप्रैल से जून तक की गई है। पहले नौ महीने छूट मिलती थी जो अब तीन महीने ही मिल रही है। पार्षद ने कहा कि वह इस मामले को सदन में उठाएंगे।
----------------------------------

सब हैरान....अचानक कैसे दूर हो गया विवाद
महापौर नगर आयुक्त के बीच जिस तरह अधिकारों को लेकर टकराव चल रहा था, वह अचानक बृहस्पतिवार को कैसे दूर हो गया, इसे लेकर सब हैरत में हैं। नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य भी हैरान में है। नगर निगम कर्मचारियों में भी यह चर्चा का विषय रहा। टकराव देखते हुए लग नहीं रहा था कि यह जल्दी शांत होगा। अब जिस तरह से शांत हुआ है, ऐसा लग ही नहीं रहा कि कुछ हुआ भी था। अचानक यह बदलाव किसी को हजम नहीं नहीं हो रही। सभी यह जानना चाहते हैं कि यह हुआ तो कैसे?

-----------
मॉडल वेंडिंग जोन और प्रस्तावित दुकानें
0 हिंद नगर वार्ड में हिल्टन होटल के पास 59 दुकानें
0 चिनहट तिराहे से नक्षत्र लॉन व मटियारी से मल्हौर स्टेशन तक 90 दुकानें
0 अलीगंज में नाॅवेल्टी सिनेमा, पुराना नगर निगम ऑफिस व पुरनिया पेट्रोल पंप के पास 90 दुकानें
0 मानक नगर पुल के नीचे 85 दुकानें
--------------------------------
पिछली कार्यकारिणी के यह प्रस्ताव हुए पास
0 चौक की चूड़ी वाली गली का नाम श्री 1008 तीर्थंकर नेमिनाथ के नाम पर करना।

0 रिंग रोड से सहारा एस्टेट वाली रोड का नाम संगीत विदुषी स्वर्गीय कमला श्रीवास्तव के नाम पर करना।

0 प्रियदर्शिनी कॉलोनी सेक्टर-बी स्थित ग्रीन बेल्ट का नामकरण अहिल्याबाई होल्कर उपवन करना।

0 अलीगंज में मुन्नू साह आटा चक्की मस्जिद के पास पुरनिया रोड पर बनारसी टोला मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री संतकुमार राय मार्ग करना।
0 गोमती नगर में कठौता चौराहा से शहीद पथ अंडर पास तक की सड़क का नामकरण स्वर्गीय राघव राम मिश्रा के नाम पर करना।
0 गणेशगंज-वशीरतगंज वार्ड के हाथी खाना में एक दुकान को नीलामी के जरिये किराये पर आवंटित करना।

0 सरोजनी नगर तहसील में वादकारियों के बैठने के लिए कक्ष निर्माण के लिए नगर निगम की ऊसर 360 वर्ग फीट भूमि तहसील को देना।

0 शहर में 50 पार्किंग स्थलों का ठेका फिर से उठाना।

------
ये प्रस्ताव भी हुए पास
0 सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाए जाएंगे।
0 जोन स्तर पर पार्काें के रखरखाव का टेंडर नहीं किया जाएगा। इसकी जगह पर 100-100 पार्कों का पैकेज बनाकर काम कराया जाएगा।
0 चौक में कालीजी मंदिर का द्वार बनवाया जाएगा।

0 तुलसीदास मार्ग का नामकरण स्वर्गीय डाॅ. रतन सिंह के नाम पर किया जाएगा।

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महापौर नगर आयुक्त व अन्य।

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महापौर नगर आयुक्त व अन्य।

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महापौर नगर आयुक्त व अन्य।

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महापौर नगर आयुक्त व अन्य।

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महापौर नगर आयुक्त व अन्य।

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महापौर नगर आयुक्त व अन्य।

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महापौर नगर आयुक्त व अन्य।

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में महापौर नगर आयुक्त व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed