स्प्लेंडर व पैशन प्रो के नए मॉडल लॉन्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में ऑल न्यू स्प्लेंडर प्रो क्लासिक और न्यू पैशन प्रो टीआर की लॉन्चिंग की गई।
कंपनी के नेशनल मार्केटिंग हेड संजीव शुक्ला ने बताया कि ‘ऑल न्यू स्प्लेंडर प्रो क्लासिक’ बाइक वन सीटर है।
यह विदेशों में चलने वाली कैफे रेसर स्टाइलिंग की तर्ज पर है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 49,670 रुपये है।
वहीं ‘न्यू पैशन प्रो टीआर’ में सुरक्षा की दृष्टि से हैंडिल के दोनों तरफ क्लच और एक्सीलेटर के सामने गार्ड लगाए गए हैं जो कि हाथों की सुरक्षा करेंगे।
इंजन को बचाने के लिए विशेष बैश प्लेट लगाई गई है। पैशन के इस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 52,611 रुपये है।
मारुति सुजुकी ने कल तक बढ़ाई ऑफर स्कीम
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने धमाकेदार ऑफर को 17 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है।
ऑफर में वैगन आर और ऑल्टो 800 की खरीद पर ग्राहकों को 30,900 कीमत की सोनी एलईडी टीवी, कैश डिस्काउंट व एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष छूट व पेट्रोल वैरिएंट पर 2 ग्राम सोने के सिक्के ग्राहकों को दिए जा रहे हैं।
वैगन आर क्रेस्ट व ऑल्टो 800 एक्सप्लोर पर दस हजार की मुफ्त एसेसरीज दी जा रही है।
मारुति के अन्य मॉडलों पर भी बचत ऑफर दिया जा रहा है। डिजायर पर 21500, सिलेरियो पर 10000, ईको व ओमनी पर 18500, अर्टिगा पर 48500 व स्विफ्ट पर 24000 की छूट ग्राहकों को दी जा रही है।