{"_id":"8b0485cba9d737503a58827e18131fc0","slug":"new-md-lmrc-brinks-good-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए निजाम के आते ही बदल गया LMRC","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए निजाम के आते ही बदल गया LMRC
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 28 Aug 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर तो सरकार मेट्रो परियोजना का अधिक से अधिक प्रचार करना चाहती है, वहीं एलएमआरसी के बदलते निजाम ने जानकारियों को गोपनीय रखने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
इसकी शुरुआत मीडिया से दूरी बना कर की जा रही है। पूर्व में एलएमआरसी की बोर्ड मीटिंग से संबंधित जानकारियां एमडी के स्तर पर मीटिंग से पहले ही मीडिया को दी जाती थी।
विज्ञापन
इस बार इसको पूरी तरह से गोपनीय रखा गया। इसके अलावा नए एमडी ने अब तक अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक नहीं किया है।
कुमार केशव ने 19 अगस्त को जॉइनिंग और इसके बाद 21 अगस्त को श्रीधरन के आने पर कहा था कि उनके पास अभी तक उनका अस्थाई नंबर है।
स्थाई आते ही वे उपलब्ध करा देंगे। ऐसा अब तक नहीं किया गया है। सीक्रेट मीटिंग में अफसरों के नाम पर मंथन
प्रबंध निदेशक कुमार केशव का इस पद के लिए अनुमोदन बुधवार को लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के बोर्ड ने कर दिया।
इसके अलावा प्रधान सलाहकार डॉ. ई. श्रीधरन को निदेशकों की भर्ती प्रक्रिया में चयन समिति के सदस्य के तौर पर शामिल कर लिया गया है।
बड़े ही गोपनीय तरीके से एलएमआरसी की बैठक की गई। जिसकी मीडिया को भनक तक लगने नहीं दी गई। मात्र एक बयान के जरिए मीडिया को जानकारी दे दी गई।