फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New list of BSP: Candidates declared on three seats, Irfan Ahmed made candidate in Bhadohi

BSP Candidates List: तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, बदली गई भीम राजभर की सीट, अब सलेमपुर से लड़ेंगे चुनाव

Thu, 25 Apr 2024 12:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 25 Apr 2024 12:04 AM IST
सार

BSP Candidates list: बसपा ने यूपी से तीन और उम्मीदवार घोषित किए हैं। वाराणसी से लगी हुई भदोही सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार पर दांव लगाया है। 

विज्ञापन
New list of BSP: Candidates declared on three seats, Irfan Ahmed made candidate in Bhadohi
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का टिकट बदल दिया है। वह आजमगढ़ की जगह अब सलेमपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पार्टी ने भदोही से इरफान अहमद (बबलू) और हमीरपुर से निर्दोष कुमार दीक्षित को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


दरअसल, पार्टी ने अपनी रणनीति में अहम बदलाव करते हुए विधानसभा उपचुनाव में भी प्रत्याशी उतारा है। पार्टी ने शाहजहांपुर की ददरौल सीट पर होने वाले उपचुनाव में सर्वेश चंद्र मिश्रा को टिकट दिया है। गौरतलब है कि बसपा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारती रही है। लोकसभा व विधानसभा के तमाम उपचुनाव के दौरान बसपा ने अपने प्रत्याशी बीते कई वर्षों के दौरान नहीं उतारे हैं।

विज्ञापन


पार्टी की रणनीति में हुए इस बदलाव के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। जानकारों के मुताबिक बसपा के उपचुनाव में उतरने से ददरौल सीट पर अन्य दलों के प्रत्याशियों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। बता दें कि ददरौल सीट पर भाजपा ने अपने दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंडिया गठबंधन ने अवधेश वर्मा को टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed