फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new initiation of mahindra group

महिंद्रा समूह की पहल, 5414 पर कॉल करें और पाएं नौकरी

Wed, 07 Aug 2013 08:36 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 08:36 AM IST
विज्ञापन
new initiation of mahindra group

अब प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे शहर जाने की जरूरत

विज्ञापन
नहीं पड़ेगी। बस एक फोन करने की जरूरत है और नौकरी के सुनहरे अवसर आपका इंतजार करेंगे।

ये सब संभव होगा महिंद्रा समूह की ‘सरल रोजगार’ सुविधा से। महिंद्रा समूह ने देश के किसी भी हिस्से में मौजूद कुशल, अर्द्ध-कुशल व अकुशल बेरोजगारों को नियोक्ताओं से जोड़ने के लिए एक अनोखी मोबाइल आधारित रोजगार सुविधा की शुरुआत की है।

प्रदेश में मंगलवार को ‘सरल रोजगार’ की औपचारिक घोषणा की गई। इस सुविधा के केंद्र में स्नातक से निचले स्तर के युवा हैं।


टेक महिंद्रा लिमिटेड में मोबिलिटी वीएएस प्रोडक्ट एंड पोर्टफोलियो विवेक चंदोक ने बताया कि सरल रोजगार बेरोजगारों को उनके शहर में ही नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएगा।

टेक महिन्द्रा के निदेशक (बीडी) मयूक दासगुप्ता ने बताया कि यह पहली ऐसी मोबाइल आधारित बहु-भाषाई सुविधा है, जो बेरोजगार युवाओं को कई नियोक्ताओं से जोड़ने का काम करती है।

यह सुविधा नियोक्ताओं को एक क्लिक करके लाखों आवेदनकर्ताओं तक पहुंचने में और बहुत ही प्रभावी तरीके से कामगारों व मजदूरों पर लगने वाली लागत को कम करने में मददगार साबित हो रही है।


स्थानीय भाषा में कराएं पंजीकरण

भारत के किसी भी हिस्से में रोजगार की तलाश कर रहे युवा अपने मोबाइल से 54141 या 1860-180-1100 डायल करके एक छोटी-सी वॉयस कॉल के जरिए अपनी स्थानीय भाषा में इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।

फोन करने पर सरल रोजगार नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को इंटरनेट या वेब पर उनका पहला डिजिटल रिज्यूम तैयार करने में मदद करेगा। नौकरी के लिए शहर और पसंद के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

पंजीकरण के बाद उनके मोबाइल पर रोजगार के संबंध में सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दूसरी ओर, सरल रोजगार कॉरपोरेट व मुख्य नियोक्ताओं को www.saralrozgar.com के जरिए जुड़ने में मदद करता है।

लघु उद्यमी भी वॉयस कॉल के जरिए कामगारों तक पहुंच सकते हैं। एक बार आवेदनकर्ताओं की सूची को अपनी जरूरतों के मुताबिक चुनने के बाद नियोक्ता एसएमएस के जरिये या आउट बाउंड आईवीआर कॉल के लिए चुने हुए आवेदनकर्ताओं से उनकी स्थानीय भाषा में संवाद कर सकते हैं।

संवाद का नोटिफिकेशन मिलने के बाद आवेदनकर्ता बिना किसी मध्यस्थ के नियोक्ताओं से जुड़ जाएंगे।
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रह रहे मोबाइल उपभोक्ता 30 रुपये में तीस दिन के लिए इस सुविधा की सदस्यता ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed