फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new house for leopard in lucknow

लेपर्ड के नए आशियाने को हरी झंडी

Wed, 03 Sep 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Sep 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
new house for leopard in lucknow

बाड़ों में बंद चिड़ियाघर के तेंदुए जल्द ही खुले आशियाने में टहलते नजर आएंगे। दिनभर खुले आशियाने में धमाचौकड़ी करने के बाद शाम को वापस रेस्ट हाउस में चले जाएंगे।

विज्ञापन


बहुत कुछ वैसे ही जैसे शेर, बाघों को उनके बाड़े में दर्शक देखते हैं। प्लान को सीजेडए ने अनुमति दे दी है। अब जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।

निदेशक लखनऊ जू अनुपम गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि सीजेडए से बाड़े के निर्माण की अनुमति मांगी गई थी। वहां से अनुमति मिल चुकी है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को नया बाड़ा बनाना है।
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी शुरुआत हो सकती है। नया बाड़ा वर्तमान बाड़े से एकदम अलग होगा, ताकि वहां तेंदुए खुले में रह सके, जैसे कि बाघ-शेर रहते हैं। इस पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए आशियाने में रहेंगे दो जोड़े तेंदुए

लगभग 5 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में बनने वाले नए बाड़े में कम से कम तेंदुओं के दो जोड़े रखे जा सकेंगे। नया बाड़ा बनने के बाद भी दर्शक महज 7-8 तेंदुओं को ही देख सकेंगे। क्योंकि आने वाले दिनों में एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत तीन तेंदुए जयपुर और 4 तेंदुए शोलापुर जू (महाराष्ट्र) चले जाएंगे।


नया बाड़ा बनने तक इनकी संख्या 8 रह जाएगी। फिलहाल जू में 15 तेंदुए है, लेकिन दर्शक महज चार को ही देख पा रहे हैं जबकि 11 तेंदुए अरसे से कोरेनटाइन में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed