{"_id":"600b21628ebc3e30ca6aaef8","slug":"new-guideline-for-corona-vaccination-for-such-people-who-got-anti-rabies-injec-lucknow-news-lko5612366199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा चुके लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अलग से आएगी गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा चुके लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अलग से आएगी गाइडलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। जिन लोगों ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया था या प्लाज्मा थेरेपी हुई है, उन्हें शुक्रवार को कोरोना का टीका नहीं लगाया गया। ऐसे लोगों के लिए अलग से गाइडलाइन आएगी। शनिवार को कलाम सेंटर में टीकाकरण कराने वाले केजीएमयू के कर्मचारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि उन्हें पहले एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा था। ऐसे में उन्हें टीका नहीं लगाया गया। केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों को कुछ दिन बाद बुलाया गया है। ब्रह्मपाल ने एक दिन पहले ही एंटी रेबीज लगवाई है। ऐसे में उसे दूसरे ही दिन वैक्सीन की डोज नहीं दी जा सकती है। इसी तरह प्लाज्मा थेरेपी कराने वालों, गर्भवती महिलाओं को भी सूची से अलग रखा गया है।
किसी समस्या पर यहां करें संपर्क
किसी भी समस्या पर टोल फ्री नंबर 18001805145 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कोविड कंट्रोल रूम पर भी वैक्सीनेशन से जुड़ी सहायता मिलेगी। इसके नंबर 0522-4523000 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं शहर के कोविड कंट्रोल रूम से भी वैक्सीन लगवाने वालों से 15 दिन में तीन बार फीड बैक लिया जाएगा।