फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new EVM to be used for loksabha election 2019.

2019 के चुनाव में ईवीएम की समस्या से मिलेगी निजात, नई मशीनों से होगा मतदान

Sat, 14 Jul 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Jul 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
new EVM to be used for loksabha election 2019.

आम चुनाव और उप चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की खराबी के कारण परेशानी झेल चुके मतदाताओं और अधिकारियों को लोकसभा चुनाव 2019 में ईवीएम खराबी की समस्या से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव 2019 नई एम थ्री मॉडल ईवीएम से कराया जाएगा। प्रदेश के सभी 1.60 लाख से अधिक मतदान बूथों के लिए सितम्बर तक 1.90 लाख से ज्यादा नई ईवीएम सितम्बर तक मिलेगी।
विज्ञापन


विधानसभा, आम चुनाव, फूलपुर व गोरखपुर के बाद नूरपुर और कैराना उप चुनाव में ईवीएम की खराबी के कारण सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों ने निर्वाचन आयोग को कटघरे में खड़ा किया था। मौजूदा ईवीएम 20-25 वर्ष से अधिक पुरानी होने के कारण खराब होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भेजा जा चुका है प्रस्ताव

new EVM to be used for loksabha election 2019.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

ईवीएम की खराबी से मतदान प्रभावित होने और माहौल खराब होने के साथ मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ईवीएम खराबी के कारण हजारों की संख्या में मतदाता मतदान से भी वंचित रहे हैं।

ईवीएम खराबी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव नई ईवीएम से कराने का निर्णय किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि  प्रदेश के 1.60 लाख मतदान बूथों  के लिए करीब 1.90 लाख नई ईवीएम का प्रस्ताव भेजा है।

बीएलओ व मतदाताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

new EVM to be used for loksabha election 2019.

उन्होंने बताया कि सितम्बर तक नई ईवीएम मिलने के बाद बीएलओ और मतदाताओं को उनके उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को पुरानी ईवीएम मशीनें वापस निर्वाचन आयोग में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। बाराबंकी, लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों से भी पुरानी ईवीएम वापस जमा होने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed