{"_id":"64d26811c64c1c5aa80f6496","slug":"new-electric-line-supply-for-50000-population-lucknow-news-c-13-lko1064-368616-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 50 हजार आबादी का बिजली संकट दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 50 हजार आबादी का बिजली संकट दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अब दाउदनगर उपकेंद्र की 33 केवी आपूर्ति फेल होने पर फैजुल्लागंज से चालू होगी आपूर्ति
- नई विद्युत लाइन बनाकर दोनों उपकेंद्रों को आपस में जोड़ा गया
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दाउदनगर उपकेंद्र की 33 केवी आपूर्ति फेल होने पर अब इसे फैजुल्लागंज उपकेंद्र से चालू कर दिया जाएगा। इसे चालू होने में महज 15 मिनट का समय लगेगा, जिससे 50 हजार की आबादी का बिजली संकट दूर होगा। मंगलवार को इसे शुरू कर दिया गया। यह जानकारी देते हुए मध्यांचल निगम के एमडी भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि नवनिर्मित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र दाउदनगर में 33 केवी का एक ही स्रोत था, जिससे विद्युत लाइन में फाॅल्ट आने पर पूरा विद्युत उपकेंद्र बंद हो जाता था। अंडरग्राउंड फाॅल्ट ढूंढने एवं मरम्मत में समय लगता था। इस परेशानी को दूर करने के लिए 33 केवी फैजुल्लागंज लाइन से एक विद्युत लाइन बना कर इस उपकेंद्र को कनेक्ट कर चालू कर दिया गया है। इससे 33 केवी दाउदनगर की लाइन में फाॅल्ट आ जाने पर 15 मिनट के अंदर ही 33 केवी फैजुल्लागंज लाइन से इस उपकेंद्र को चालू कर देंगे।
चिनहट सहित कई इलाकों में बत्ती गुल
राजधानी में मंगलवार को चिनहट सहित कई इलाकों में बत्ती गुल रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिनहट शिवपुरी उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में दोपहर 1:30 बजे फाॅल्ट आने के कारण दो घंटे तक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी खामी के कारण 33 केवी बिजली फेल होने से बड़ा हिस्सा बिजली संकट की चपेट में रहा। इसी प्रकार सूगामऊ उपकेंद्र के जरहरा फीडर में फाॅल्ट आने से 2000 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप रही। एफसीआई उपकेंद्र के तहत भबटामऊ, मुनेश्वरपुरम, प्रभातपुरम, बादशाहखेड़ा सहित आसपास का इलाका मंगलवार दोपहर में काफी देर तक बिजली संकट की चपेट में रहा। इसके अलावा रहमानखेड़ा उपकेंद्र की 33 केवी बिजली गुल हुई, जिससे 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति पर असर पड़ा।