फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New drugs and equipment will be discovered due to clinical trials

Lucknow News: क्लीनिकल ट्रॉयल हाेने से नई दवा-उपकरण की होगी खोज

Sat, 05 Apr 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
New drugs and equipment will be discovered due to clinical trials
लखनऊ। केजीएमयू के ब्राउन हाॅल में शुक्रवार को क्लीनिकल ट्रॉयल के विस्तार के लिए गोलमेज सम्मेलन हुआ। इसमें शामिल हुए 20 मेडिकल संस्थान के प्रतिनिधियों समेत अन्य विशेषज्ञों ने कहा कि प्रदेश में क्लीनिकल ट्रॉयल हाेने से नई दवा व उपकरणों की खोज होगी। इससे मरीजों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि प्रदेश में क्लीनिकल ट्रॉयल के स्वरूप को तय करने की जरूरत है। उनकी नीति निर्धारण व सीमाएं तय होनी चाहिए। क्लीनिकल ट्रॉयल किन-किन बीमारियों में जरूरत है, सबसे पहले इस दिशा में काम होना चाहिए। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि क्लीनिकल ट्रॉयल में फाॅर्मा कंपनियों की भूमिका अहम है। लिहाजा ऐसे नियम बनाए जाएं, जिससे फाॅर्मा कंपनियों के हितों का नुकसान न हो। मरीजों के भी हितों की रक्षा होनी चाहिए।
विज्ञापन

जम्मू एम्स के प्रेसीडेंट डॉ. वाईके गुप्ता ने कहा कि क्लीनिकल ट्रॉयल के नियम स्पष्ट होने चाहिए, ताकि एथिकल क्लीयरेंस लेने में दिक्कत न आए। सेंट्रल बायो मेडिकल रिसर्च के निदेशक डॉ. आलोक धवन ने कहा कि नई दवा का परीक्षण पहले जानवरों पर किया जाता है। इसमें दवा की पूरी डोज दी जाती है। जानवरों में सफलता के बाद इंसानों पर दवा का ट्रॉयल किया जाता है। उसके बाद ही दवा बाजार में उतारी जाती है। उन्होंने कहा कि नई दवा व आधुनिक उपकरणों की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में केजीएमयू डीन रिसर्च सेल डॉ. हरदीप सिंह मल्होत्रा, विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा मन्नान अख्तर, डॉ. जीएन सिंह और डॉ. एके प्रधान समेत देश भर के विशेषज्ञ जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed