फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new dress for railway staff.

मशहूर डिजाइनर रितू बेरी ने तैयार की रेलवे स्टाफ की ड्रेस, काले कोट व सफेद शर्ट से मिलेगी मुक्ति

Tue, 02 Jan 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Jan 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
new dress for railway staff.
रेलवे स्टाफ की ड्रेस - फोटो : amar ujala

एयरलाइंस के केबिन क्रू की तर्ज पर जल्द ही रेलवे स्टाफ भी आकर्षक यूनिफॉर्म में नजर आएगा। रेल कर्मियों को काले कोट व सफेद शर्ट से मुक्ति मिल जाएगी। खास बात यह है कि इस यूनिफॉर्म पर आने वाला खर्च भी रेल विभाग ही वहन करेगा। मशहूर डिजाइनर रितु बेरी ने यूनिफॉर्म की डिजाइन तैयार की है।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे की नजर में फ्रंट स्टाफ रेलवे का चेहरा है। इसलिए किसी भी नए परिवर्तन को इसी स्टाफ पर लागू किया जाता है। सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ स्टाफ को अप-टू-डेट रखने की भी कोशिश होती है।
विज्ञापन


टीटीई भी रेलवे के फ्रंट स्टाफ का हिस्सा है जो करीब ढाई दशक से काली पैंट, कोट व सफेद शर्ट पहन रहे हैं। लेकिन अब चूंकि रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों का कायाकल्प एयरलाइंस की तर्ज पर किया जा रहा है, तो यूनिफॉर्म के मामले में पीछे क्यों रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइंस में केबिन क्रू, जिसमें पायलट व एयर होस्टेस शामिल हैं, की यूनिफॉर्म आकर्षक व सुंदर होती हैं। उसी तर्ज पर मशहूर डिजाइनर रितु बेरी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई जिनकी डिजाइन की हुई ड्रेस को फाइनल किया गया है।

इन्हें मिलेगी नई ड्रेस

new dress for railway staff.

टीटीई के साथ ट्रेन ड्राइवर, गार्ड, स्टेशन मास्टर, जिन पर यूनिफॉर्म लागू है, उन्हें नई ड्रेस मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए नई डिजाइन भी तैयार की गई है। पहले चरण में टीटीई पर प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि, यूनिफॉर्म केवल राजधानी, दूरंतो व शताब्दी-जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों में ही फिलहाल लागू की जा रही है।

ग्रे कलर पर होगी गोल्डन पट्टी
इस पर सीपीआरओ नितिन चौधरी का कहना है कि फ्रंटल स्टाफ की ड्रेस को सुंदर व आकर्षक बनाने के प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही नई यूनिफॉर्म तैयार करा ली जाएगी।  फ्रंटल स्टाफ की नई यूनिफॉर्म में सफेद रंग की फुल शर्ट होगी। ग्रे कलर का कोट जिसमें कंधे के ऊपर गोल्डन पट्टी रहेगी।

ग्रे कलर का पैंट, ग्रे कलर का वेसकोट, रेड कलर की टाई और शर्ट के अलावा सभी पर इंडियन रेलवे का लोगो भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed