{"_id":"824889cf722f6ad54e7cf202fb91c491","slug":"new-doctors-to-be-recruited-in-health-dept-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग में तैनात होंगे 1181 नए डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग में तैनात होंगे 1181 नए डॉक्टर
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 19 Sep 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने 1181 नए डॉक्टरों को तैनाती दे दी है। इसमें 164 विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल हैं। इन डॉक्टरों को 18 अक्तूबर तक अपने तैनाती स्थल पर जॉइन करना होगा।
विज्ञापन
हाल ही में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने 2001 डॉक्टरों का चयन कर स्वास्थ्य विभाग को सूची सौंपी थी।
पिछले दिनों विभाग ने इनसे तैनाती के लिए मनचाहे जनपदों के तीन-तीन विकल्प देने के लिए कहा था।
विकल्प मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से 1181 डॉक्टरों को तैनाती दे दी है।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की विशेष सचिव डॉ. सारिका मोहन ने बताया कि नवनियुक्त डॉक्टरों में से अधिकतर को जिला चिकित्सालय/जिला महिला चिकित्सालय व फर्स्ट रेफरल यूनिट में तैनाती दी गई है। इनमें 257 महिला चिकित्सक हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एलोपैथिक चिकित्साधिकारी श्रेणी-1 ‘समूह ख’ के 2868 पद के लिए लोकसेवा आयोग उत्तर प्रदेश को वर्ष 2012 में अधियाचन भेजा गया था।
इसमें 1434 पद अनारक्षित, 774 पद पिछड़ा वर्ग व 603 पद अनुसूचित जाति एवं 57 पद अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित हैं।
आयोग ने श्रेष्ठता क्रम के अनुसार कुल 2001 अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया है।