फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new DIOS appointed in 11 districts of UP

यूपी के 11 जिलों में नए जिला विद्यालय निरीक्षक तैनात, माध्यमिक के 12 शिक्षा अधिकारी भेजे गए बेसिक

Fri, 25 May 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 May 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
new DIOS appointed in 11 districts of UP
तैनाती लिस्ट - फोटो : amar ujala
सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात  बाराबंकी समेत 11 जिलों में नए जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को तैनात किया है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत नौ व वेटिंग में चल रहे दो अधिकारियों को बेसिक शिक्षा विभाग में भेजा गया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा संजय अग्रवाल के आदेश के मुताबिक डीआईओएस बाराबंकी, चित्रकूट, जौनपुर, सीतापुर, भदोही, बलरामपुर, महोबा, संभल और इटावा में तैनात अधिकारियों को बेसिक में भेजा गया है।
विज्ञापन


इनके नाम क्रमश: नंदलाल सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, उमेश कुमार शुक्ला, देवकी सिंह, श्याम सरोज वर्मा, हृदय नारायण त्रिपाठी, विधि नारायण, विनोद कुमार व  देवेंद्र प्रकाश हैं। साथ ही बाध्य प्रतीक्षा के अमर नाथ राय, रवींद्र सिंह प्रथम और सहायक उप शिक्षा निदेशक (सामान्य) शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद श्याम नारायण सिंह को भी बेसिक शिक्षा विभाग में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डीआईओएस-द्वितीय लखनऊ नंद कुमार को हरदोई के डीआईओएस का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। हरदोई में दीपा तिवारी को नया डीआईओएस बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed