इजराइल की तकनीक और यूपी का मानव संसाधन नई कार्य संस्कृति को देंगे जन्म : योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के 25 गांवों में रिसर्च और जल स्रोतों को पुनर्जीवत करने की इजराइल की पहल को बेहद कारगर बताया है। उन्होंने कहा है कि इजराइल के पायलट प्रोजेक्ट की सफलता से साफ है कि वहां की तकनीक का प्रयोग कर प्रदेश बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। धीरे-धीरे इसका विस्तार वॉटर रिसाइकलिंग व सिचाईं जैसे अन्य क्षेत्रों में भी किया जाना चाहिए। इजराइल की तकनीक और व प्रदेश का मानव संसाधन मिलकर एक नई कार्य संस्कृति को जन्म देगा।
योगी ने बृहस्पतिवार को यह बात लोकभवन में इजराइल के राजदूत रॉन मलका से मुलाकात के दौरान कही। रॉन मलका ने कृषि, फूड प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, डिफेंस, पेयजल व सिचाईं जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पुलिस फोर्स यूपी के पास है। पुलिस के आधुनिकीकरण को लेकर प्रदेश लगातार प्रयासरत है। कुंभ के आयोजन में सरकार ने इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर और आर्टीफीशियल पुलिसिंग की पहल की जो काफी सफल रही। योगी ने कहा कि पुलिस के आधुनिकीकरण में इजराइल अगर सहयोग करे तो उन्हें काफी प्रसन्नता होगी। बैठक में मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इजराइच के डिफेंस व जल पर प्रस्तावित कॉन्फ्रेंस में शामिल होगा यूपी
मुख्यमंत्री ने इजराइल के राजदूत द्वारा इजराइल में सितंबर और नवंबर में डिफेंस और जल पर होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि यूपी इसमें जरूर सहभागी बनेगा। भारत और इजराइल के संबंध बहुत गहरे हैं। बीते तीन दशकों में दोनों देशों के संबंधों ने नई ऊचाइयों को छुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दोस्ती को और आगे बढ़ाने में सहयोगी बनेगा।
इजराइल बुंदेलखंड में वाटर टेक्नालोजी पर एक फ्लैगशिप प्रोग्राम शुरू करने को इच्छुक: मलका
इजराइल के राजदूत रॉन मलका ने कहा कि वॉटर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इजराइल विश्व में अग्रणी है। इजराइल और यूपी के बुंदेलखंड में काफी भौगोलिक समानता है। इसको लेकर इजराइल यहां एक फ्लैगशिप प्रोग्राम शुरू करना चाहता है। इस प्रोग्राम को बुंदेलखंड के बाद प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में भी बढ़ाया जाएगा। मलका ने कहा कि नवंबर में होने वाले वॉटर कॉन्फ्रेंस में भारत पर केंद्रित एक साइड इवेंट होगा। इसमें शामिल होने के लिए यूपी को आमंत्रित कर रहे हैं।