{"_id":"5f9c63738ebc3e9bd0126540","slug":"new-cowshed-on-ayodhya-road-lko-city-news-lko5478417130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विस्तार के बाद अब अयोध्या रोड बनाई जाएगी नई गौशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विस्तार के बाद अब अयोध्या रोड बनाई जाएगी नई गौशाला
विज्ञापन
तीस एकड़ में रखे जाएंगे 88 गांवों के छुट्टा पशु
सीमा विस्तार के बार नगर निगम में आने वाले नए 88 गांवों के छुट्टा पशुओं की समस्या को देखते हुए अयोध्या रोड स्थित उत्तरधौना में नगर निगम नई गौशाला बनवाएगा। यह गौशाला करीब तीस एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी, जिसमें पहले चरण में करीब पांच हजार गौवंश को रखने का इंतजाम किया जाएगा।
छुट्टा पशुओं के लिए नगर निगम के पास इस समय सबसे बड़ी जगह कान्हा उपवन है। जहां पर इस समय 9225 गौवंश हैं। इसके अलावा इंदिरा नगर के जरहरा में 200 बछिया हैं। पहले इसे भी कान्हा उपवन की तरह बनाया गया था, मगर बाद में उसे संवर्धन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा करीब पांच हजार गौवंश की क्षमता का एक नय कान्हा उपवन बनाए जाने का काम अमौसी के नादरगंज में ही पुराने कान्हा उपवन क्षेत्र के हड़ाइन खेड़ा में चल रहा है।
संयुक्त निदेशक पशु कल्याण और नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद राव का कहना है कि नगर निगम की सीमा का विस्तार हो जाने के बाद छुट्टा पशुओं को रखने के लिए और जगह की आवश्यकता होगी। उसको देखते हुए एक नई गौशाला का निर्माण कान्हा उपवन की तर्ज पर अयोध्या रोड के उत्तरधौना में किया जाना है। उसको लेकर जमीन भी चिन्हित हो गई है। सरकार के बजट की मंजूरी के बाद उस पर काम शुरू हो जाएगा। शहर में इस साल अभियान चलाकर पशुओं को छुट्टा छोड़ने वालों से अब तक 65 लाख रुपये वसूल किए गए हैं। अब पालतू पशुओं को खुला छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।