बीएड काउंसलिंग के लिए नई तारीख घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड में दाखिले के लिए काउंसलिंग का शिड्यूल बदल गया है। अब एक जून से होने वाली काउंसलिंग पांच जून से होगी।
काउंसलिंग 20 जून तक चलेगी और इसके लिए 30 मई से अभ्यर्थियों को काउंसलिंग लेटर वेबसाइट www.upbed.nic पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के को-ऑर्डिनेटर प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को 500 रुपये काउंसलिंग फीस और 5000 रुपये एडवांस फीस का बैंक ड्राफ्ट बनवाकर साथ लाना होगा।
बुलाई गई है को-ऑर्डिनेटर की बैठक
बैंक ड्राफ्ट फाइनेंस ऑफिसर लखनऊ विश्वविद्यालय के नाम से बनेगा। प्रो. शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग की तैयारियों के मद्देनजर सभी काउंसलिंग सेंटर के को-ऑर्डिनेटर की बैठक बुलाई गई है। इसमें तैयारियों को परखा जाएगा।
गौरतलब है कि बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 मई को घोषित किया गया था। इसमें कुल 162564 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।