{"_id":"3f3555bd404e3eb8104fc64da2c653d1","slug":"new-cng-pump-from-5th-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, कहां खुलेगा पांचवां ऑनलाइन CNG स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, कहां खुलेगा पांचवां ऑनलाइन CNG स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Feb 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पांचवें ऑनलाइन सीएनजी फीलिंग स्टेशन की शुरुआत 5 मार्च से संभावित है।
विज्ञापन
बुद्धेश्वर चौराहा के समीप के इस ऑनलाइन सीएनजी फीलिंग स्टेशन की कम प्रेशर टेस्टिंग से लेकर अन्य सभी तरह के सिविल वर्क पूरे हो गए हैं।
अब इस ऑनलाइन पंप की शुरुआत के लिए बस नागपुर स्थित पेट्रोलियम व विस्फोटक सुरक्षा संस्थान की स्थायी एनओसी का इंतजार है।
सीएनजी सप्लाई से जुड़ी ग्रीन गैस कंपनी के अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि 4 मार्च तक सुरक्षा संबंधी स्थायी एनओसी आते ही पांच मार्च को सीएनजी मिलने शुरू हो जाएगा।
बुद्धेश्वर चौराहा स्थिति शहर के इस पांचवें ऑनलाइन सीएनजी फीलिंग स्टेशन के शुरू हो जाने से वर्तमान में सीएनजी भरवाने के लिए पुराने लखनऊ के उपभोक्ताओं को दूर दराज के दूसरे पंपों पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
ग्रीन गैस कंपनी के प्रबंध निदेशक एमसी शर्मा ने बताया कि बुद्धेश्वर चौराहा स्थित बूस्टर पंप के ऑनलाइन फीलिंग स्टेशन में तब्दील हो जाने से कई इलाकों के सीएनजी वाहन चालकों को 24 घंटे गैस मिलेगा।
विज्ञापन
वर्तमान में गोमती नगर, नादरगंज, आशियाना व फैजाबाद रोड पर ही ऑनलाइन सीएनजी फीलिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध ह्रै।