12 नवंबर से दिल्ली सहित आठ शहरों के लिए हर घंटे लखनऊ से मिलेगी बस, बुकिंग शुरू
दिवाली मनाने जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम 12 नवंबर से दिल्ली सहित आठ शहरों के लिए हर घंटे बसें मुहैया कराएगा। इनमें साधारण सेवा से लेकर लग्जरी बसें तक होंगी।
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव कुमार बोस ने बताया कि 12 से रूटीन बसों के साथ 80 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है। ये आलमबाग अड्डे से दिल्ली, देहरादून, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, जयपुर, आगरा के लिए हर घंटे चलेंगी।
इनमें ऑनलाइन और काउंटर पर सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि किसी भी रूट पर 25 यात्री होने पर बसें रवाना कर दी जाएंगी। अतिरिक्त बस की सुविधा आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग व अवध बस स्टेशन से मिलेंगी।
किस रूट पर कब मिलेगी बस
- आलमबाग से दिल्ली- 25 एसी बसें हर एक घंटे में
- आलमबाग से आगरा- सुबह 8:00 से रात 10:00 बजे तक
- आलमबाग से गोरखपुर- सुबह 7:00 से रात 12:00 बजे तक
- आलमबाग से वाराणसी- सुबह 7:00 से रात 11:30 बजे तक
- कैसरबाग से देहरादून - रात 8:00 बजे स्लीपर, 9:00 बजे पिंक व 9:30 बजे जनरथ
- आलमबाग से प्रयागराज- सुबह 7:00 से रात 11:00 बजे तक
- आलमबाग से बलिया- सुबह 8:00 से रात 11:00 बजे तक
- आलमबाग से जयपुर- रोजाना दोपहर 2:30 बजे एसी जनरथ बस