फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New building bylaws will accelerate the economic development of Uttar Pradesh

Lucknow News: यूपी के आर्थिक विकास को रफ्तार देगा नया बिल्डिंग बायलॉज

Fri, 01 Aug 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
New building bylaws will accelerate the economic development of Uttar Pradesh
लखनऊ। शहरों में भवन निर्माण के लिए लागू किया गया नया बिल्डिंग बायलॉज यूपी के आर्थिक विकास में बूस्टर डोज का काम करेगा। इससे रियल एस्टेट सेक्टर के साथ होटल, स्वास्थ्य, शिक्षा व औद्योगिक क्षेत्र में भी विकास होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण व क्रेडाई के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को विभूतिखंड स्थित होटल में न्यू बिल्डिंग बायलॉज एंड जोनिंग रेग्यूलेशन-2025 पर कार्यशाला में ये विचार सामने आए। डेलॉयट इंडिया की ओर से नए बायलॉज की मुख्य विशेषताओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसके बाद संशोधित उपनियमों पर खुले मंच से चर्चा हुई और प्रदेशभर से आए आर्किटेक्टों व विकासकर्ताओं से बायलॉज पर प्रतिक्रियाएं ली गईं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग पी. गुरुप्रसाद ने कहा, नया बायलॉज प्रदेश के आर्थिक विकास की नई कहानी लिखेगा। इससे रियल एस्टेट सेक्टर समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा। इस दौरान आर्किटेक्टों की ओर से पूछे गए सवालों का पैनल ने तत्काल समाधान किया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहाकि यह बदलाव आम आदमी की जरूरतों के लिहाज से बहुत जरूरी था। इससे तमाम तरह की जटिलताओं पर विराम लग गया है। मौके पर एबीएम की ओर से मानचित्र स्वीकृत कराने के संबंध में विकसित किए जा रहे फास्ट पास सिस्टम का प्रस्तुतिकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें नए उपनियमों के तहत मानचित्रों के अनुमोदन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की भूमिका उजागर की गई। आर्किटेक्टों ने कहा कि बायलॉज में किए संशोधन विकास को गति देंगे और इससे आम आदमी भी नियोजित विकास की ओर बढ़ेगा। सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग डॉ. बलकार सिंह, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक अनिल कुमार मिश्रा, आवास बंधु के निदेशक रवि जैन कार्यशाला में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed