{"_id":"5a3a143b4f1c1b97678c2bf7","slug":"new-born-baby-found-in-sewer-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एक बार फिर शर्मसार, नाले में फेंकी नवजात बच्ची, चल रही थीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एक बार फिर शर्मसार, नाले में फेंकी नवजात बच्ची, चल रही थीं सांसें
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती नवजात
- फोटो : amar ujala
लखनऊ को शर्मसार करने वाली फिर एक घटना सामने आई है। बाजारखाला इलाके के ऐशबाग में मंगलवार को एक नवजात बच्ची को नाले में फेंक दिया गया। उसकी धड़कने चल रही थीं। अगर बुजुर्ग महिला ने वक्त पर नहीं देख लिया होता तो उसकी जान बचाना मुश्किल होता।
फिलहाल वह डॉक्टरों की गहन निगरानी में है। इंस्पेक्टर सुजीत दुबे का कहना है कि बच्ची 24 घंटे पहले जन्मी होने का अनुमान है। जब बच्ची को नाले में से निकाला गया तो वह गंदगी में लिपटी पड़ी थी। बुजुर्ग महिला ने उसे साफ करके साफ कपड़े में लपेटा।
लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। बच्ची को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके बच्ची को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टर उसकी जान बचाने में जुट गए। पुलिस ने बच्ची को नाले में फेंकने वाले की तलाश शुरू की है।