फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new born baby found in sack in gonda

बोरे में 8 घंटे से बंद नवजात, फिर भी चल रही थीं सांसें

Fri, 05 Aug 2016 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमरउजाला, गोंडा Updated Fri, 05 Aug 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
new born baby found in sack in gonda
यही बच्ची बोरे में बंद ‌‌मिली - फोटो : amar ujala

कहते हैं जिसका रखवाला भगवान होता है, उसे मारने के चाहे जितने भी प्रयास क्यों न हों, वह जिंदा बच जाता है। कुछ ऐसा ही वाक्या गुरुवार को कटराबाजार के शांतीनगर इलाके में देखने को मिला।

विज्ञापन


जहां एक बोरी में बंद नवजात बच्ची की सांस आठ घंटे तक चलती रही। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर सुबह चारा काटने गए एक व्यक्ति की निगाह जब उस बोरी पर पड़ी तो वह अवाक रह गया।
विज्ञापन


उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां बच्ची को टीके लगाए गए। फिलहाल बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है।आज जहां बेटियों का रुतबा कहीं से भी बेटों से कम नहीं है, वहीं बेटियों के साथ होने वाली हैवानियत आज भी जगजाहिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को कटराबाजार से आर्यनगर जाने वाले रास्ते पर शाहजोत गांव के नजदीक सड़क किनारे ही ऐसी ही एक नवजात बच्ची को बोरी में बांधकर उसे मरने के लिए फेंक दिया गया। 

रामसरन ने गोद ली बच्ची

new born baby found in sack in gonda
नवजात शिशु - फोटो : demo pic

लेकिन ऊपर वाले का करम देखिए कि आठ घंटे बाद जब बोरी का मुंह खोलकर बच्ची को बाहर निकाला गया तो वह सकुशल जिंदा निकली। 

शाहजोत गांव के नजदीक बोरे में बंद मिली नवजात बच्ची को इसी गांव के मजरा पहवारनपुरवा गांव निवासी रामसजन यादव ने गोद ले लिया है। रामसजन यादव की शादी को कई साल बीत चुके हैं।

लेकिन अभी तक उन्हें कोई संतान नहीं हुई है। गुरुवार को बच्ची को गोद लेकर उनका पूरा परिवार निहाल हो गया। रामसजन की पत्नी उर्मिला ने बताया कि उनके जीवन में यह बच्ची नई रोशनी लेकर आई है। बच्ची को गोद लेने की सारी प्रक्रिया वह आगे पूरी करती रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed