{"_id":"57aed3224f1c1bec19ee42fa","slug":"new-born-baby-found-in-bush-near-the-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मानवता एक बार फिर शर्मसार, झाड़ियों में मिला नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में मानवता एक बार फिर शर्मसार, झाड़ियों में मिला नवजात
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
नवजात शिशु
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज स्थित नई जेल के पास शुक्रवार को एक नवजात बच्चे को लावारिस फेंक दिया गया। नागरिकों को वह सड़क किनारे झाड़ियों में कपड़े में लिपटा मिला।
विज्ञापन
लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे झलकारी बाई अस्पताल रेफर कर दिया। नवजात के लावारिस मिलने की सूचना चाइल्ड लाइन को गांव हबुआपुर की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने दी।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता मनोज कुमार और कृष्णा शर्मा मौके पर पहुंचे और शिशु को सीएचसी ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि शिशु दूध नहीं पी रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में उसे झलकारी बाई रेफर कर दिया गया। 102 एंबुलेंस में शिशु को तुरंत अस्पताल लाया गया। डॉ. विभा ने बताया कि शिशु की हालत बेहतर है, लेकिन वह काफी देर खुले में पड़ा रहा है। आशंका है कि उसे संक्रमण हो सकता है। शनिवार को उसकी जांच की जाएगी।