फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New becteria is helpful in increasing production

बीबीएयू का बैक्टीरिया बढ़ाएगा खाद्य उत्पादन

Mon, 01 Jul 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
New becteria is helpful in increasing production
बीबीएयू में विकसित बैक्टीरिया बढ़ाएगा पैदावार
विज्ञापन

पर्यावरण विज्ञान विभाग के शिक्षकों की खोज
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के पर्यावरण विज्ञान विभाग के पूर्व डीन व डीन एकेडमिक प्रो. राणा प्रताप सिंह व शोधार्थी पवन मधेशिया ने एक ऐसा बैक्टीरिया विकसित किया है जो पैदावार बढ़ाएगा।
इन्होंने स्थानीय खेतों से जीवाणु लेकर उनसे एक विशिष्ट बैक्टीरिया ‘स्यूडोमोनास और बैसिलस’ की स्थानीय प्रजातियों की मदद से बैक्टीरिया विकसित किया है, जो कम उर्वरा शक्ति वाली जमीन में सुगंधित पौधों जैसे खस, रोसा घास, नींबू घास, जावा घास की उपज में वृद्धि करता है। साथ ही यह जमीन की उर्वरा शक्ति, सूक्ष्मजीव पोषण क्षमता व कार्बन स्थिरीकरण की ताकत में भी वृद्धि करता है। इन जीवाणुओं की मदद से किसान अधिक पैदावार ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने कहा कि जिन किसानों की जमीन उपजाऊ नहीं है और वह इस विशिष्ट बैक्टीरिया का प्रयोग करना चाहते हैं वे विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग संकाय से इसे निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। यह बैक्टीरिया उन्हें तरल रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक अन्य शोधार्थी रोली मिश्र ने औषधीय पौधे मुलेठी के साथ स्टीविया, मिर्च और भिंडी की भी पैदावार बढ़ाने का तरीका ढूंढा है। इसके तहत सूखे-पथरीले क्षेत्रों से अलग किए गए जीवाणु व फफूंद खेतों में डाले गए हैं, जिससे उनकी उर्वरा शक्ति बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed